{"_id":"6192a6af83570d109563dea3","slug":"child-died-in-khair-due-to-dengue-city-office-news-ali278223646","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डेंगू से खैर में बच्चे की मौत, 5 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डेंगू से खैर में बच्चे की मौत, 5 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से खैर में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर मरीजों के बीच दवा का वितरण किया जा रहा है।
खैर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी व्यापारी गजेंद्र गंगल उर्फ गुंजन के 11 वर्षीय पुत्र लकी गंगल की सोमवार को मौत हो गई। परिवार के अनुसार रविवार को उसे तेज बुखार आया था। परिवार वाले उसे अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डेंगू से बच्चे की मौत पर नगर पालिका के चेयरमैन संजीव अग्रवाल उर्फ बिंटू, पूर्व चेयरमैन पुरुषोत्तम गर्ग, सभासद राजीव चौहान, दिनेश गंगल, शीतल गंगल, सुधीर गंगल, मोहित गोयल, कालीचरन, मुनीश अग्रवाल, रामू अग्रवाल, इकराम अली, अशोक अग्रवाल आदि ने गजेंद्र गंगल के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अतिरिक्त लैब से पांच लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। पीड़ित लोग गूलर रोड, शाहजमाल, नवगवा, अतरौली एवं गांधीपार्क क्षेत्र के हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जनपद में डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंचे 1128 लोगों में से 153 बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल में बुखार के 112 मरीज भर्ती हैं। राहत की बात है कि डेंगू एवं मलेरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सेहोर, बरौली, सरौल, रामनगर, दतावली और नगरीय क्षेत्र बन्नादेवी, इंद्रानगर व क्वार्सी में कैंप लगाकर 108 लोगों को दवाएं दी गईं। 68 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें बुखार के 44 मरीज मिले।
विज्ञापन
सोर्स रिडक्शन के लिए 1875 घरों का भ्रमण
मलेरिया यूनिट द्वारा सोर्स रिडक्शन के लिए देवी, बरौला जाफराबाद, निरंजनपुरी, रामनगर आईटीआई रोड, गोविंदनगर, नौरंगाबाद आदि में अभियान चलाया गया। 1875 घरों का भ्रमण किया गया। 12 पात्र धनात्मक पाए गए। टीम द्वारा पंपलेट वितरण कर लोगों को डेंगू एवं मलेरिया आदि के प्रति जागरूक किया गया। यह भी बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें। टीम में निदा, डॉ. समीर, डॉ. तसलीम, डॉ. अतिया आदि मौजूद थे।