{"_id":"64f34b77e21152b27504c257","slug":"child-born-in-train-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बच्चे का जन्म: सफर में गर्भवती को हुई पीड़ा, महिला यात्रियों ने कराया प्रसव, कोच में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बच्चे का जन्म: सफर में गर्भवती को हुई पीड़ा, महिला यात्रियों ने कराया प्रसव, कोच में गूंजी किलकारी
Sat, 02 Sep 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Sep 2023 08:19 PM IST
सार
महिला कोच में 20 वर्षीय महिला मधु यादव पत्नी कुणाल यादव निवासी ग्राम सुधयानी थाना कोतवाली गोरखपुर, जिला गोरखपुर दिल्ली तक सफर कर रही थी। टूंडला स्टेशन निकलते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में सवार महिला यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इस पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
कोच में बच्चे के जन्म की जानकारी लेते रेलेवे स्टॉफ
- फोटो : रेलवे प्रशासन
विस्तार
जयनगर -आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार एक महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन को स्टेशन पर रोक लिया गया। चिकित्सकों की टीम जब तक मौके पर पहुंची, उससे पूर्व ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के स्वस्थ होने पर चिकित्सकों ने उसे आगे की यात्रा पर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ के एसएलआर महिला कोच में 20 वर्षीय महिला मधु यादव पत्नी कुणाल यादव निवासी ग्राम सुधयानी थाना कोतवाली गोरखपुर, जिला गोरखपुर दिल्ली तक सफर कर रही थी। टूंडला स्टेशन निकलते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में सवार महिला यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इस पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ के एसआई अमित चौधरी, एएसआई ओमवीर सिंह, महिला आरक्षी नीरू यादव,चिकित्सक डॉ. एएस देव के साथ कोच में पहुंचे। इस बीच महिला ने कोच में ही दूसरी महिला यात्रियों की मदद से बच्चे को जन्म दे दिया। चिकित्सक ने जांच की तो महिला एवं नवजात बच्चा दोनों ही स्वस्थ मिले। महिला के अनुरोध पर चिकित्सक ने बच्चे की नाल को काटकर महिला को आगे की यात्रा करने के लिए सुरक्षित पाकर जाने दिया।
विज्ञापन