फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child born in Mahabodhi Express

Child birth in train: महाबोधि एक्सप्रेस में हुआ प्रसव, बच्चे का हुआ जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Thu, 28 Aug 2025 12:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और वहीं पर उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी सूचना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को दी गई। स्टेशन पर जच्चा-बच्चा को उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया।

विज्ञापन
child born in Mahabodhi Express
ट्रेन से उतार कर अस्पताल ले जाते रेलेवे कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गया से अलीगढ़ यात्रा कर रही महिला को महाबोधि एक्सप्रेस में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। टूंडला के पास प्रसव हुआ और महिला ने लड़के को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा को ट्रेने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


28 अगस्त को सूचना मिला कि महाबोधि एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12397 अप के कोच संख्या इंजन से दूसरा जनरल कोच जनरल में महिला यात्री सुमित्रा देवी का प्रसव हो चुका है, जो गया से अलीगढ तक यात्रा कर रही थी। सूचना पर एएसआई रनवीर सिंह , हैड कांस्टेबल श्रीनिवास शर्मा, एलसीटी शबनम, टीटीई प्रशांत, विमल व रेलवे डॉक्टर मंसूर अहमद के साथ कोच में पहुंचे। वहां 20 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी राजीव निवासी गांव सहदेव थाना इनवर सिटी को अटेंड किया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि महिला एवं नवजात शिशु, दोनों स्वस्थ हैं। महिला तथा उसके पति के अनुरोध पर कोच से उतारकर अलीगढ़ के  जिला अस्पताल मोहनलाल के लिए इलाज हेतु रेफर किया। महिला व शिशु को उसके पति की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल शबनम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पति व देवरानी की देखरेख में दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed