फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister unhappy with progress of covid vaccination in Aligarh

अलीगढ़ में कोविड टीकाकरण की प्रगति से मुख्यमंत्री नाखुश

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister unhappy with progress of covid vaccination in Aligarh
जिले में कोविड टीकाकरण की प्रगति से मुख्यमंत्री नाखुश हैं। उन्होंने सोमवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रात 10 बजे तक टीकाकरण के आदेश दिए हैं। शहर व गांवों का माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने प्रथम डोज संतृप्त गांव व प्रथम डोज संतृप्त वार्ड का मूल मंत्र भी दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष संतोषजनक प्रगति न होने पर संबंधित जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। टीकाकरण के लिए ग्राम प्रधानों से लेकर सांसद तक सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। जिलाधिकारीगण स्वयं हर दिन सायं 6 से 7 बजे के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ जनपदीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करें। शासन स्तर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर प्रगति की समीक्षा की जाए। इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

डीएपी की तस्करी रोकने के निर्देश
अलीगढ़। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी जनपदों में इसकी सप्लाई चेन सुचारु रखी जाए। सीमावर्ती जनपदों में तस्करी की घटना न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता और ठंड से बचने के प्रबंध होने चाहिए। कोई दिक्कत हो तो तत्काल प्रमुख सचिव पशुपालन को अवगत कराएं। सीएम ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में अभी से ही रैन बैसरों की व्यवस्था दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed