फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Engineer reached home after 22 days

अलीगढ़ः 22 दिन बाद घर पहुंचे चीफ इंजीनियर, निकल आए आंसू

Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer reached home after 22 days
महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित रेवदांडा बंदरगाह से तीन किमी दूरी पर डूबे एमवी मंगलम जहाज के चीफ इंजीनियर संतोष कुमार अत्री 22 दिन बाद घर आए तो परिजनों की आंखों से आंसू निकल आए। उनकी खुशी का कोई ठिकाना न था। उस वक्त के हालात के बारे में संतोष कुमार अत्री ने बताया कि एयर लिफ्ट करने से उनके कंधे में मोच आ गई है। अभी तक दर्द नहीं गया है। परिजनों ने शनिवार को डॉक्टर को दिखाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

16 जून को लौह अयस्क लेकर 16 सदस्यों के साथ एमवी मंगलम जहाज मुंबई से सालाव जेट्टी रेवदांडा के लिए रवाना हुआ था। रेवदांडा बंदरगाह से लगभग तीन किलोमीटर दूर खराब हुए मौसम व ऊंची-ऊंची लहरों के बीच जहाज डगमगाने लगा तो 21 घंटे तक सभी की जान जहाज पर फंसी रही। भारतीय नौसेना द्वारा एयरलिफ्ट कर सभी को बचा लिया गया। शुक्रवार शाम को संतोष कुमार अत्री अपने घर पहुंचे। उनको अपने बीच और सही सलामत पाकर परिजनों की आंखों से आंसू निकल आए। परिवारीजन उन्हें देखकर काफी खुश हुए। सूचना पर रिश्तेदार भी हालचाल लेने पहुंचे।
विज्ञापन

जट्टारी के उसरहा गांव के हैं चीफ इंजीनियर
चीफ इंजीनयिर संतोष कुमार अत्री जट्टारी के उसरह गांव के मूल निवासी है। परिवार अब खेरेश्वर मंदिर के पास जलालपुर की मेघ विहार कॉलोनी में रहता है। घर पहुंचने पर बेटा भाजयुमो के लोधा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर विक्रम सिंह, पत्नी सतेश अत्री, पुत्रवधु सीमा अत्री व पोता विनायक को देखकर काफी खुश हुए। परिवार के साथ काफी समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed