फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Engineer of Agra Municipal Corporation Ajay Kumar Ram suspended

Aligarh: आगरा नगर निगम के मुख्य अभियंता एके राम निलंबित, टेंडर बार-बार निरस्त करने पर हुई कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:35 PM IST
सार

अलीगढ़ आए अजय कुमार राम की नगर निगम में तैनाती हुई थी। पूरे कार्यकाल में करीब छह बार निविदा को बिना किसी गंभीर कारण के निरस्त किया गया। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Chief Engineer of Agra Municipal Corporation Ajay Kumar Ram suspended
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए निकाले गए टेंडर बार-बार निरस्त करने के मामले में शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। जांच में नगर निगम अलीगढ़ के पूर्व मुख्य अभियंता अजय कुमार राम दोषी पाए गए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वर्तमान में वह आगरा के संपत्ति कर विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले वाराणसी से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आए अजय कुमार राम की नगर निगम में तैनाती हुई थी। वे नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर थे। उनके द्वारा नगर निगम के जोन-2 और जोन-4 में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए साल भर निविदा निकाली गईं थीं, लेकिन इसे फाइनल नहीं किया गया। पूरे कार्यकाल में करीब छह बार निविदा को बिना किसी गंभीर कारण के निरस्त किया गया।
विज्ञापन


शासन में शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू हो गई। इस दौरान उनका स्थानांतरण आगरा नगर निगम कर दिया गया। अलीगढ़ से नगर आयुक्त ने 14 नवंबर को मुख्य अभियंता अजय कुमार राम को रिलीव भी कर दिया था। जांच में सतही आधार पर कई बार निविदा निरस्त करने और उसकी शर्तों में बार-बार परिवर्तन करने व कार्यों के संबंध में अनुभव की अनावश्यक मांग को निलंबन का कारण माना गया है। जो निविदा की शर्ताें में नहीं था। निविदा निरस्त करने से दोनों जोन का सफाई कार्य प्रभावित हुआ। इस कारण शासन ने मुख्य अभियंता अजय कुमार राम को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में अजय कुमार राम को निदेशक नगर निकाय लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यअभियंता अजय कुमार राम अलीगढ़ में तैनात थे। इनका स्थानांतरण आगरा हो गया था। 14 नवंबर को उन्हें रिलीव कर दिया गया था। इनके खिलाफ चल रही जांच के संबंध में कुछ अभिलेख मांगे गए थे, जो शासन को भेज दिए गए थे। शासन स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।-विनोद कुमार नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed