{"_id":"6439ab3f573b52fb3e01b515","slug":"checking-of-illegal-vehicles-running-without-permit-many-seized-fined-aligarh-news-c-2-1-92816-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिना परमिट दौड़ रहे अवैध वाहनों की चेकिंग, कई सीज, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिना परमिट दौड़ रहे अवैध वाहनों की चेकिंग, कई सीज, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को अवैध संचालित वाहनों की धरपकड़ को अभियान चलाया। गभाना टोल पर अवैध परमिट एवं बिना टैक्स आ रहे वाहनों की चेकिंग की गई। तीन वाहनों को पकड़कर गभाना थाने में सीज कर खड़ा करा दिया। 40 वाहनों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया।
दूसरी ओर पनैठी बाईपास से लेकर अकराबाद टोल तक एआरटीओ प्रवेश कुमार ने चेकिंग करते हुए 10 गाड़ियों को थाना गोधा एवं बरला में खड़ा करा दिया और 12 वाहनों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि अलीगढ़ मंडल के हाथरस, कासंगज, एटा आदि जनपदों में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद