फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cheated from teacher in the name of third party trading

Cyber Crime: थर्ड पार्टी ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक से ठगे 35 लाख, मामले में जांच व कार्रवाई जारी

Thu, 12 Dec 2024 01:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

शिक्षक का कहना है कि वह भी ग्रुप के लोगों के कहे अनुसार झांसे में आ गए। उन्होंने 3 दिसंबर को सबसे पहले चार लाख रुपये लगाए, जिसमें उन्हें नौ लाख रुपये मिलने का ग्राफ बना हुआ दिखाया गया। इस पर उन्होंने वे नौ लाख रुपये थर्ड पार्टी ट्रेडिंग में लगवा दिए।

विज्ञापन
cheated from teacher in the name of third party trading
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साइबर ठग तरह-तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 11 दिसंबर को सामने आया है। शहर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक के साथ 35 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित शिक्षक ने इस मामले में साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड के शिक्षक की शिकायत के अनुसार करीब 25 दिन पहले मोबाइल फोन पर अमेरिकन एकेडमी नाम से एक मैसेज मिला। शिवाली सिंह नाम की महिला ने उन्हें बताया कि वे अपने प्लेटफार्म से आपको थर्ड पार्टी ट्रेडिंग दिलाएंगे। इस बीच एक ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें अन्य लोग इस तरह के पोस्ट शेयर करते थे कि किसी ने तीन लाख रुपये लगाए तो सात लाख मिल गए। किसी ने दस लाख लगाए तो पच्चीस लाख मिल गए। 
विज्ञापन


शिक्षक का कहना है कि वह भी ग्रुप के लोगों के कहे अनुसार झांसे में आ गए। उन्होंने 3 दिसंबर को सबसे पहले चार लाख रुपये लगाए, जिसमें उन्हें नौ लाख रुपये मिलने का ग्राफ बना हुआ दिखाया गया। इस पर उन्होंने वे नौ लाख रुपये थर्ड पार्टी ट्रेडिंग में लगवा दिए। जिसके बाद उन्हें 17 लाख रुपये मिलने का ग्राफ बना हुआ दिखाया गया। इसी बीच उनसे कहा कि गणेश आईपीओ में बड़ी लॉट लगा दो, अच्छा मुनाफा होगा। उन्होंने दो खातों में कुल 28 लाख रुपये और डाल दिए। एक सप्ताह में यह रकम 91 लाख रुपये होती दिखाई गई। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से जवाब मिला कि आपको पहले साढ़े आठ लाख रुपये टैक्स के जमा करने होंगे, तब ये रकम मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे मुनाफे में से काट लें। मगर वे मानने को तैयार नहीं हुए। तब पता चला कि उनके साथ तो ठगी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित शिक्षक ने 10 दिसंबर को साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। शिक्षक ने बुधवार को साइबर थाना पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य व जानकारियां दी हैं। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच व कार्रवाई जारी है। पीड़ित शिक्षक की ओर से मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed