{"_id":"61f8334307e6cf1f4324b5af","slug":"chaudhary-sahab-had-implemented-the-goondas-act-i-am-his-grandson-jayant-aligarh-news-ali284226879","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब ने गुंडा एक्ट लागू किया था, उन्हीं का नाती हूं : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी साहब ने गुंडा एक्ट लागू किया था, उन्हीं का नाती हूं : जयंत
विज्ञापन
इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव गोरई में सभा को संबोधित करते अध्यक्ष जयंत चौधरी।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के जाटलैंट में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के जरिए जाट बिरादरी पर डोरे डाले तो वहीं रोजगार, एमएसपी के जरिए सभी वर्गों को रालोद-सपा गठबंधन के साथ लाने की कोशिश की। इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव गोरई में नुक्कड़ सभा में लोगों को याद दिलाया कि चौधरी साहब (चौ. चरण सिंह) जो कहते थे, वही करते थे। प्रदेश में गुंडागर्दी रोकने के लिए 1970 में उन्होंने गुुंडा एक्ट बनाकर लागू कराया। वह उन्हीं चौधरी साहब के नाती हैं।
इगलास विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में रालोद-सपा गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को सिंचाई पर बिजली बिल माफ करने के साथ 300 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। कहा कि भाजपा किसान-खलिहान की बात नहीं करती। सत्ता में बने रहने के लिए हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांट रही है। उन्होंने संगठित होकर रालोद प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
इसके साथ ही जाट बिरादरी से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि यह पहला चुनाव है जिसमें चौधरी अजीत सिंह अब हमारे बीच में नहीं हैं। इस क्षेत्र ने उनकी दादी व बुआ को भी सेवा का अवसर दिया है। चौधरी साहब ने हमेशा गरीब, मजदूर व किसानों को अपने एजेंडे में रखा। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर खूब तीर छोड़े। नुक्कड़ सभा में पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. विजेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, रालोद नेता सुंदर सिंह, ओमवीर सिंह दिवाकर, बसपा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र कुमार व नवाब सिंह छौंकर, रालोद के प्रदेश पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
जट्टारी संवाद के अनुसार खैर विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के समर्थन में जयंत चौधरी ने टप्पल विकास खंड के गांव मालव में सभा को संबोधित किया। कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह को ताकत दी थी। देश भर के किसान आंदोलन में इस क्षेत्र के साधारण किसानों ने साथ दिया है। चुनाव का यह खास मौका है। इस क्षेत्र के किसानों ने तेरह माह किसान आंदोलन में साहस दिखाया। उसी तरह का साहस का परिचय देकर रालोद प्रत्याशी को जिताएं ताकि लखनऊ में रालोद-सपा गठबंधन की सरकार बने।
गोंडा से इगलास तक निकाला रोड शो
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को इगलास विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो गांव गिडौरा से शुरू होकर नयावास, गोंडा, बरौला, पाइंदापुर, रजावल, डेटा जलालपुर, गोरई होते हुए इगलास पहुंचा। गांव रजावल में गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह, रामप्रकाश प्रधान, देवेंद्र सिंह, मास्टर किंगकांग सिंह, हरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, राकेश प्रधान ने पगड़ी बांधकर जयंत चौधरी का स्वागत किया। गांवों से निकलने के दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कस्बे में स्थित चौधरी चरण सिंह व भ्यामलखेड़ा में शहीद बाबा अमानी सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। संवाद
चुनाव में किसानों से झूठे वादे कर रही सरकार : जयंत
बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव बरका में रालोद प्रत्याशी प्रमोद गौड़ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों ने 13 माह तक धरना दिया लेकिन सरकार को किसानों की याद नहीं आई। किसानोें को आतंकवादी तक कहा। चुनाव आने पर वही भाजपा सरकार किसानों से झूठे वादे कर रही है। कहा कि किसान संगठनों को योगी ने धमकी दी कि यह दिल्ली नहीं लखनऊ है। हाथरस की बिटिया प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं किया।
उन्होंने कहा कि हमें चवन्नी की तरह सस्ते मूल्य में खरीदने की बात भाजपा कर रही है। हमने जो फैसला ले लिया उससे बदलने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार ने पांच साल में किसान के हाथ में टार्च व लाठी देकर चौकीदार बना दिया है। हजारों में भर्ती निकलती है। करोड़ों आवेदन होते हैं। युवा तैयारी करते हैं और जब परीक्षा देने जाते हैं तो परीक्षा पूरी नहीं होती। इस मौके पर रालोद के खैर प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरन, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, राहुल शर्मा, दीपक चौहान, सुनील कुमार, सुभाष लोधी, दिवाकर गौड़, इंदू यादव, जावेद खान, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

गोरई में नुक्कड सभा को संबोधित करते जयंत चौधरी- फोटो : IGLASS