फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Charra became 9th police circle of Aligarh

अलीगढ़ का 9वां पुलिस सर्किल बना छर्रा, सीओ नियुक्त

Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Charra became 9th police circle of Aligarh
छर्रा थाने में निर्माणाधीन क्षेत्राधिकारी कार्यालय । - फोटो : CITY OFFICE
जनपद के पुलिस सिस्टम में सुधार की दिशा में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक और बदलाव किया है। जिले में 9वें पुलिस सर्किल के रूप में छर्रा को नया सर्किल बनाया है। एसएसपी द्वारा भेजे गए सीओ सर्किल क्षेत्र के पुनर्गठन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद यह नया सर्किल बनाया है। यहां पहले सीओ के रूप में देवी गुलाम को तैनात किया है। छर्रा के नए सीओ को व्यवस्था व संसाधनों के लिए चार दिन का समय दिया है और 26 जुलाई से यह सर्किल काम शुरू कर देगा, जिसका मुख्यालय भी छर्रा थाना परिसर में ही होगा। इस पुनर्गठन के तहत जिले के पांच सर्किल के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। जिले में अब तक 8 सर्किल थे, जिनमें चार शहर क्षेत्र में और चार देहात क्षेत्र में आते थे। इनमें सबसे बड़ा सर्किल बरला और दूसरे नंबर पर अतरौली सर्किल था। बरला में पांच व अतरौली में चार थाने आते थे। पुनर्गठन के तहत छर्रा में चार थाने व बरला में तीन और अतरौली में तीन थाने का प्रस्ताव भेजा गया। अतरौली में तीसरा नया गोधा थाना शामिल रखा जाएगा जो अब तक सर्किल तृतीय में था।
विज्ञापन

वहीं दूसरा नया थाना महुआ खेड़ा सर्किल द्वितीय में शामिल रखा गया। जो अब तक सर्किल तृतीय में था। शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस तरह बरला व अतरौली के साथ-साथ सर्किल तृतीय के पांच थानों का बोझ भी कम हो गया है। इधर, इस प्रस्ताव को भेजने के साथ-साथ छर्रा थाना परिसर में ही सीओ कार्यालय का निर्माण भी शुरू करा दिया गया था, यह भवन भी बनकर तैयार हो गया है। सीओ की तैनाती के साथ-साथ वहां तीन मुख्य आरक्षी, तीन आरक्षी व एक महिला आरक्षी की तैनाती की गई है और सीओ को चार दिन में व्यवस्था व संसाधन जुटाकर 26 जुलाई से वहां काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले का गंगीरी, दादों, पालीमुकीमपुर व छर्रा थाने के सीओ कार्यालय बहुत दूर पड़ते थे। जिससे पब्लिक को खासी परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिले में नवागत एसएसपी ने रोरावर नया थाना बनाना, महुआखेड़ा व गोधा का काम शुरू कराना, ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना
विज्ञापन

व नई चौकियों की स्थापना का भी काम किया गया है।
अब ये होंगे नए सर्किल के स्वरूप
-बरला सर्किल में थाना बरला, अकराबाद व विजयगढ़। मुख्यालय पनैठी।
-छर्रा सर्किल में थाना गंगीरी, छर्रा, दादों व पालीमुकीमपुर। मुख्यालय छर्रा।
-अतरौली सर्किल में अतरौली, हरदुआगंज व गोधा। मुख्यालय अतरौली।
-शहर तृतीय सर्किल में सिविल लाइंस, क्वार्सी व जवां। मुख्यालय पुलिस दफ्तर।
-शहर द्वितीय सर्किल में बन्नादेवी, गांधीपार्क, महिला थाना व महुआ खेड़ा। मुख्यालय
सुरक्षा विहार।
अब होंगे 9 सर्किल
-शहर प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गभाना सर्किल शहर क्षेत्र में।
-खैर, इगलास, बरला, अतरौली व छर्रा सर्किल देहात क्षेत्र में।
-जिले की भौगोलिक दृष्टि से व नए थानों के सृजन के बाद सर्किल क्षेत्रों के पुनर्गठन व नए सर्किल की जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखकर छर्रा को नया सर्किल बनाया गया है। सीओ को तैनाती देकर वहां 26 जुलाई से काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। -कलानिधि नैथानी,
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed