{"_id":"66644e4f88fabb4dac0bd5bf","slug":"chant-vendor-beaten-up-for-refusing-to-feed-golgappa-on-loan-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: उधार गोलगप्पे खिलाने की मना करना चांट विक्रेता को पड़ा भारी, पीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: उधार गोलगप्पे खिलाने की मना करना चांट विक्रेता को पड़ा भारी, पीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 05:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:58 PM IST
सार
चांट विक्रेता से आरोपियों ने उधार में गोलगप्पे खिलाने को कहा। चांट विक्रेता ने मना कर दिया और पिछला उधार मांगा। इस पर आरोपियों ने चांट विक्रेता को पीट दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली गौंडा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गौंडा के गांव नगला वीरा में उधार गोलगप्पे खिलाने की मना करने पर आरोपियों ने चांट व्रिकेता को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पीडित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव नगला वीरा निवासी लोकेश पुत्र हरिनारायन ने कहा कि वह गांव में ढकेल पर चांट बेचने का काम करता है। 6 जून रात्रि करीब आठ बजे गांव निवासी राजवीर सिंह पुत्र बादाम सिंह व उनका पुत्र सौरभ ढकेल पर आए। उधार गोलगप्पे खिलाने की कहने लगे। चांट विक्रेता ने उधार खिलाने की मना करते हुए पहले के रुपये मांगे। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
चांट विक्रेता ने जब विरोध जताया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां ढकेल न लगने देने की बात कही। आरोप है कि आरोपी पूर्व में इस प्रकार की घटना कारित कर चुके हैं। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन