फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaitra Navratri with Hindu New Year from today

हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र आज से

Fri, 01 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri with Hindu New Year from today
नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर में सफाई करते सेवादार । - फोटो : CITY OFFICE
हिंदू नववर्ष के साथ शनिवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। पहले दिन श्रद्धालु घट स्थापना कर मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना करेंगे। घट स्थापना के लिए सुबह 7:45 से 9:15 तक शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेगा। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और अज्ञारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर सहित शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में शुक्रवार शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आज पहले दिन से देवी मां के स्वरूपों को नई-नई पोशाकें पहनाकर विशेष पूजा-अर्चना और भजन संकीर्तन का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर में नवरात्र के दौरान काफी भीड़ उमड़ती है। भीड़ को देखते हुए यहां वैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। भीड़ को संभालने के लिए विभिन्न सेवादार तैनात किए गए हैं। इनके साथ ही सासनीगेट स्थित मां काली मंदिर, हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, रेलवे रोड शीतला माता मंदिर, बस स्टैंड स्थित मां चामुंडा मंदिर, जयगंज स्थित देवी मंदिर, रामघाट रोड एडीए मार्केट स्थित मां वैष्णो मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में देवी मां के स्वरूपों की पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवादारों की तैनाती की गई है। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सुबह 7:45 से लेकर 9:15 बजे तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस बार देवी मां अपने प्रिय भक्तों के यहां घोड़े पर सवार होकर आएंगी। 11:15 बजे से अभिजीत मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएगा। यह मुहूर्त व्यापारियों, नौकरी पेशा, विवाह शादी एवं परीक्षार्थियों के लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन

इन तिथियों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की होगी पूजा
02 अप्रैल - मां शैलपुत्री की पूजा।
03 अप्रैल - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।
04 अप्रैल - मां चंद्रघंटा की पूजा।
05 अप्रैल - मां कुष्मांडा की पूजा।
06 अप्रैल - मां स्कंद माता की पूजा।
07 अप्रैल - मां कात्यायनी की पूजा।
08 अप्रैल - मां कालरात्रि की पूजा।
09 अप्रैल - मां महागौरी की पूजा।
10 अप्रैल - मां सिद्धिदात्री की पूजा व रामनवमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed