फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chairman Locked school, did not allow AAP meeting

अलीगढ़ः चेयरमैन ने स्कूल में लगाया ताला, नहीं होने दी आप की सभा

Sun, 18 Jul 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chairman Locked school, did not allow AAP meeting
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर स्कूल संचालक ने ताला लगा दिया। सबलपुर गांव के पास जिस स्कूल में संजय सिंह की जनसभा होनी थी, उसके चेयरमैन ने अपने यहां जनसभा कराने से मना कर दिया। सुबह ही स्कूल में ताला बंद करवा दिया। इसके बाद आप नेताओं ने आनन-फानन में एलमपुरा गांव में जनसभा का आयोजन किया। जिले के आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में आकर स्कूल संचालक ने यह कार्य किया।
विज्ञापन

सबलपुर के पास यश ग्लोबल स्कूल में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की सभा व सदस्यता अभियान प्रस्तावित था। आप नेता लगातार तैयारियां कर रहे थे। शनिवार की सुबह यश ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम की तैयारियां कराने के लिए टेंट वालों को लेकर पहुंचे, लेकिन स्कूल के चेयरमैन ने अपने स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित कराने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल में ताले बंद करवा दिए और चले गए।
विज्ञापन

ऐन वक्त पर इस तरह कार्यक्रम स्थल पर ताला पड़ने से आप नेता परेशान हो गए। आनन-फानन में कार्यक्रम संयोजक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुविंद्र सिंह ने चंडौस क्षेत्र के अपने गांव एलमपुरा में संजय सिंह का कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुविंद्र सिंह का आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में आकर पिसावा कोतवाल जितेंद्र सिंह ने चेयरमैन को डरा-धमकाकर स्कूल में कार्यक्रम रद्द कराया। उधर पिसावा कोतवाल जितेंद्र सिंह कहना है कि वह कार्यक्रम क्यों रद्द कराएंगे? स्कूल प्रबंधक स्वयं ही विद्यालय बंद कर चले गए। इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आप नेताओं से मेरी कोई बात भी नहीं हुई थी। - नितिन गुप्ता, चेयरमैन, यश ग्लोबल स्कूल, सबलपुर।
योगी सरकार छह माह की मेहमान : संजय सिंह
गांव एलमपुरा में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में पहुंचे यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार छह माह की मेहमान है। इस सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। सरकारी खजाना लूटा गया। आम आदमी को मरने के बाद चिता के लिए लकड़ी भी नसीब नहीं हुई। इसके बावजूद योगी को बधाई देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से मृतकों का मजाक उड़ाया है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में तानाशाही की सरकार चल रही है। तानाशाही से संविधान चलाने को जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा संप्रदाय के नाम पर देश को बांटने में लगी है। जिस राम के नाम पर सरकार बनी, उन्हीं राम के नाम पर मिले चंदे की चोरी कर ली।
कहा कि भाजपा के लोग गांव में पहुंचकर विकास की बात नहीं करते। श्मशान बनाने की बात करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि यूपी में केजरीवाल मॉडल लागू किया जायेगा। यूपी में शासन-प्रशासन दबंगई कर रहा है। इससे कार्यकर्ताओं को दो-चार होना पड़ेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार सदस्य बनाने की बात कही। उनके अलावा आप की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी, दिल्ली के गोकलपुर से विधायक चौ. सुरेंद्र कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक व आप के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुविंद्र सिंह सूर्यवंशी, मुकेश सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता हुदा जरीवाला, अक्षय आर्य, आप के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

ओवैसी भाजपा की बी टीम : संजय
सांसद संजय सिंह से जब पत्रकारों ने यूपी में दो बच्चों के कानून पर सवाल पूछे तो वह टाल गए। कहा कि कानून आने दीजिए, उसके बाद बताएंगे। इसके साथ ही जब यह सवाल पूछा गया कि ओवैसी की पार्टी प्रदेश में मुस्लिम उप मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रही है तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो एआईएमआईएम पार्टी है। भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दोनों एआईएमआईएम पार्टी की विचारधारा एक सी है। दोनों धर्म की राजनीति करती हैं। ओवैसी भाजपा की बी टीम है। भाजपा के इशारे पर ही उनके लोग बयान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed