फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chacha save Akhilesh

‘चाचा’ को बचा रहे अखिलेश

Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chacha save Akhilesh
भाजपा - फोटो : रुपेश
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव को बचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा कांड की सीबीआई जांच नहीं करा रहे है।
विज्ञापन

श्री मौर्य मंगलवार को कासगंज जाने के क्रम में कुछ घंटे अलीगढ़ में रुके थे। भाजपा नेता मानव महाजन के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा का जाना तय है। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। मथुरा कांड में सपा भी संलिप्त है। मुख्यमंत्री अपने चाचा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
विज्ञापन

सपा की सरकार भूमाफिया का संरक्षण बन चुकी है। पूरे प्रदेश में सपा के गुंडों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। हमारी सरकार हर मामले की सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने बिसाहड़ा में ग्रामीणों की पंचायत एवं इकलाख के परिजनों पर मुकदमा करने से संबंधित निर्णय पर सीधे-सीधे कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वह सभी को न्याय दे। सपा की सरकार न्याय देने में भेदभाव कर रही है। जहां भी लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं, भाजपा उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार ने मथुरा में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों को मुआवजा देने में भी भेदभाव किया है। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बोर्ड तय करेगा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का चेहरा कौन होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा का चेहरा उसके कार्यकर्ता हैं। कमल का फूल हमारा निशान है। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महानगर प्रभारी भानू प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
सम्मेलन में जा रहे अतरौली के विपिन घायल
अलीगढ़। कासगंज में आयोजित बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में अतरौली विधान सभा के बिजौली मंडल प्रभारी विपिन चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वरुण हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुबह दोनों नेता पाली थाने के आगे बाइक से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल विपिन चौधरी को पहले दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

बाद में सांसद सतीश गौतम ने बेहतर उपचार के लिए विपिन चौधरी को वरुण हास्पिटल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि विपिन के उपचार का सारा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। इस अवसर पर चंद्रमणि कौशिक, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed