फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Central GST team investigated in Aligarh

Aligarh News: जीएसटी टीम ने अलीगढ़-गभाना में की छापेमारी, दहशत में कई दुकानें रहीं बंद

Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

सेंट्रल जीएसटी टीम ने अलीगढ़ के आगरा रोड, जयगंज और गभाना में फर्म से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। जीएसटी की ने गभाना में जांच करते हुए फर्मों पर छापा मारा। इससे गभाना के बाजार में कई दुकानें बंद रखी गईं।

विज्ञापन
Central GST team investigated in Aligarh
जीएसटी संग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी टीम की छापामारी कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को शहर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने आगरा रोड इलाके में एक ताला फर्म व जयगंज में टॉय गन फर्म पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान तमाम दस्तावेज टीम साथ ले गई। इधर, जीएसटी टीम ने गभाना में छापा मार कार्रवाई करते हुए जांच की है। गभाना में इस दहशत में कई दुकानें तक बंद रखी गईं।
विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी टीम आगरा रोड हरिसन लॉक्स फर्म पर पहुंची। टीम ने किसी की भी आवाजाही रोकते हुए खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज की जांच कर तमाम प्रपत्र जब्त किए। इसके बाद टीम देर शाम जयगंज की एक टॉय फर्म पर पहुंची और वहां से भी प्रपत्र साथ ले गई। छापेमार कार्रवाई में  रिटर्न फाइल न किए जाने संबंधी सवालों पर जांच की गई है। हालाकि स्थानीय अधिकारी इस जांच के विषय में अंजान हैं।
विज्ञापन


जीएसटी की स्थानीय टीम ने गभाना में जांच करते हुए कुछ फर्मों पर छापा मारा। इससे गभाना के बाजार में कई दुकानें बंद रखी गईं।  जीएसटी टीम ने दो दिन पहले छेरत की जुबेरी डूप्लेक्स पेपर फर्म पर छापे के बाद हुई जांच में 36 लाख रुपये की जीएसटी जमा कराई है। इस फर्म में दो से तीन करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed