फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   centers proposed for UP board exam in Aligarh

UP Board: अलीगढ़ में बोर्ड परीक्षा के लिए 149 केंद्र प्रस्तावित, 14 नवंबर तक मांगी आपत्ति

Tue, 12 Nov 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

आपत्ति 14 नवंबर तक की जा सकती है। इसके बाद परीक्षण कर 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 27 नवंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से छात्र आवंटन सहित केंद्रों का अनुमोदन होगा। उसके बाद 2 दिसंबर तक पुन: आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
centers proposed for UP board exam in Aligarh
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अलीगढ़ जिले में 149 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। 2023-24 में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई थी। इस बार निर्धारित मानकों पर 25 सितंबर तक प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। उसके बाद तहसील स्तरीय कमेटी ने जांच की। केंद्र बनाने के लिए विद्यालय के संसाधन और उपलब्धि के अनुसार अंक निर्धारित किए गए थे। उन अंकों के आधार पर केंद्र बनाने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन


जांच के बाद 149 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 7 दिसंबर को जारी होगी। हालांकि, केंद्रों की संख्या घट-बढ़ सकती है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर प्रधानाचार्य ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि आपत्ति 14 नवंबर तक की जा सकती है। इसके बाद परीक्षण कर 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 27 नवंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से छात्र आवंटन सहित केंद्रों का अनुमोदन होगा। उसके बाद 2 दिसंबर तक पुन: आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed