{"_id":"60e89fb28ebc3ebb4f2907d7","slug":"centenary-mark-will-be-authentic-document-vice-chancellor-city-office-news-ali2677125130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रमाणिक दस्तावेज होगा शताब्दी अंक : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रमाणिक दस्तावेज होगा शताब्दी अंक : कुलपति
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शुक्रवार को एएमयू गजट के विशेष शताब्दी अंक का विमोचन किया। एएमयू के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सर सैयद अकादमी द्वारा एएमयू गजट का विशेष अंक प्रकाशित किया गया है।
इस अवसर पर प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि गजट के शताब्दी अंक में शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रम और व्याख्यान शामिल हैं। यह अंक भविष्य के लिए रिकॉर्ड के रूप में काम करेगा और संदर्भों के लिए उपयोगी होगा। संपादकीय समिति ने शताब्दी राजपत्र के प्रकाशन के लिए अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन किया है, जिसकी मैं सराहना करता हूं। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने शताब्दी गजट को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। इसमें महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय भवनों और अन्य स्मारकों के चित्र भी हैं।
शताब्दी अंक की संपादकीय समिति में सर सैयद अकादमी के निदेशक प्रोफेसर अली मुहम्मद नकवी, प्रोफेसर शाफे किदवाई, मुहम्मद नासिर, मुहम्मद फैसल फरीद और समरीन अहमद शामिल थे। यह विशेष अंक शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि 1866 में एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने गजट का प्रकाशन प्रारंभ किया था, जिसमें संस्था से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रकाशित किए गए।