फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrated achievements , Akhilesh deliver command again

उपलब्धियों का बखान, अखिलेश को सौंप दो फिर से कमान

Wed, 16 Mar 2016 02:01 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Celebrated achievements , Akhilesh deliver command again
मंत्री - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के चार साल पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों की श्रृंखला में नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लघु सिंचाई और पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह मौजूद थे। वह अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री भी हैं। कार्यक्रम में जनता को सपा सरकार की एक एक उपलब्धियां गिनाई गईं।  विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को चेक, साइकिल, खाद्यान्न आदि वितिरित किया गया। आहिस्ता से अगले चुनाव में सहयोग देने की बात भी सरका दी गई। कुछ वक्ताओं ने तो मौजूद लोगों से हामी भी भरवा ली कि अखिलेश यादव को सूबे की फिर से कमान सौंपनी है। प्रदेश के विपक्षी दलों पर निशाना साधा गया और उनके द्वारा की जा रही सरकार की निंदा को बेकार साबित करने के लिए तर्क दिए गए। बताया कि  जिले में पिछले चार वर्षों में सरकारी योजनाओं से 18 लाख 12 हजार 434 लोग लाभान्वित हुए हैं। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3199 लाभार्थी मौके पर लाभान्वित किये गये।
विज्ञापन

राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव , गरीब , किसान ,छात्र-नौजवान , महिलाओं , अल्पसंख्यकों , मजदूरों सहित सभी वर्ग के विकास के लिये प्रभावी कदम उठाये गये हैं। राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र और समुदाय की तरक्की के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास सरकार की आलोचना करने के लिए मुद्दा नहीं है। वह बार बार कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हैं। बोले आज प्रदेश में 8 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। यह कामधेनू योजना, मिनी डेयरी और माइक्रो डेयरी योजनाओं की बदौलत हुआ है। अब प्रदेश को अच्छी नस्ल के पशुओं के लिए भी जाना जाता है। इससे पूर्व कमिश्नर चंद्रकांत ने कहा कि प्रदेश सरकार की संतुलित विकास और जनकल्याण संबंधी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी विकास दिवस के आयोजन से योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों के संबंध में बेहतर समझ और जानकारी मिलेगी। सार्वजनिक तौर पर लाभार्थियों की मौजूदगी से इन योजनाओं को अपनाने के लिये अन्य लोग प्रेरित व प्रोत्साहित भी होंगे। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने  शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत गत चार वर्षों की उपलब्धियों का विवरण दिया।
विज्ञापन

 राज्य पर्यटन सलाहकार ख्वाजा हलीम ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के लिये लगातार अनेक नई और अभिनव योजनायें संचालित की जिनका बडे़ पैमाने पर लाभ समाज के गरीब पिछड़े और कमजोर वर्गों के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जफ र आलम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का उत्तर प्रदेश बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आने वाले समय में भी समाजवादी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये लगातार काम करती रहेगी। विधायक  ठा. राकेश सिंह ने कहा कि सत्ता में आते ही समाजवादी सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करने का संकल्प लिया। विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां ने आम जनता से आह्वान किया कि वे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग प्रदान करें। विधायक वीरेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को विकास की नई मंजिलों तक पहुंचाने के लिए  दृढ़ संकल्प है।  जितना विकास कार्य इस सरकार ने गांवों और शहराें में कराया है किसी सरकार ने नहीं कराया। इस अवसर पर सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग विनोद सविता , जिलाध्यक्ष अशोक यादव , महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक , पूर्व जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह सहित एसएसपी जे रविंदर गौड़ ,  एडीएम प्रशासन संजय चौहान , एडीएम सिटी एके तिवारी, ठा. तेजवीर सिंह , मनोज चौधरी , जियाउर्रहमान, सलमान शाहिद, रामबाबू तोमर , जस्सू शेरवानी , सत्यवीर सिंह छोंकर, मो. सालिम, संजय संजू बाबा आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed