फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE Result: Can download the marksheet from DigiLocker

सीबीएसई रिजल्ट : डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं अंकपत्र

Thu, 16 Jul 2020 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result: Can download the marksheet from DigiLocker
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आदि को डिजिलॉकर एप के माध्यम उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतैल ने बताया कि इस एप के जरिये विद्यार्थी अपनी अंक तालिका और प्रमाण-पत्रों की डिजिटल हस्ताक्षर वाली प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी फिजिकल मार्कशीट व सर्टिफिकेट स्कूल खुलने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल श्याम कुंतैल ने बताया कि विद्यार्थी अपने अंकों का सत्यापन 17 जुलाई से 21 जुलाई तक बोर्ड की वेबसाइट पर करा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन के लिए छह अगस्त से सात अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन करना होगा, जिसके लिए प्रति प्रश्न सौ-सौ रुपये जमा करने होंगे। आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 1 अगस्त से 2 अगस्त तक किया जा सकेगा। छात्रों को प्रति आंसर शीट 700 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed