फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE: 10th and 12th examinations from April 26

सीबीएसई : 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से

Mon, 25 Apr 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 10th and 12th examinations from April 26
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षाएं होंगी। 20 केंद्रों पर 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक परीक्षा चलेगी। 10वीं में 7379 व 12वीं 5570 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी राज्य व मंडल स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन सभी करना होगा। मास्क अनिवार्य है, जबकि इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक कमरे में 18 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 46,935 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन 46,935 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गईं। अब तक 69,016 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 7322, एसएमबी इंटर कॉलेज में 4898, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज 17278 व अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 17437 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। दूसरे दिन 165 परीक्षक व 42 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।

निर्धारित तिथि पर परीक्षा न होने पर होगी कार्रवाई
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू हो रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे समस्त प्रपत्रों सहित क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को मुहैया कराया जाए। इसके लिए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी विद्यालयों के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने कहा कि परिषद द्वारा नियुक्त किए गए प्रयोगात्मक परीक्षक से निर्धारित तिथियों में यदि कोई विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा कार्य करने में आनाकानी करते हैं, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed