{"_id":"5f9485b38ebc3e5be50e8c22","slug":"cbi-ask-jn-medical-college-for-cctv-footage-aligarh-news-ali2471299140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांडः सीबीआई ने अलीगढ़ मे डेरा डाला, मेडिकल कालेज से सीसीटीवी फुटेज मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांडः सीबीआई ने अलीगढ़ मे डेरा डाला, मेडिकल कालेज से सीसीटीवी फुटेज मांगी
विज्ञापन
हाथरस की घटना को लेकर जांच कर रही सीबीआई की टीम ने अलीगढ़ में डेरा डाल लिया है। इसके साथ ही पीड़िता का उपचार करने वाले एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से वहां की सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं। जिससे पीड़िता के पास आने जाने वालों को भी पूछताछ के दायरे में लाया जा सके।
हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म और बाद में पीड़िता की मौत हो जाने की घटना की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अब अलीगढ़ को ही अपना ठिकाना बना लिया है। टीम के सदस्य रात में अब यहीं सिविल लाइन क्षेत्र में रुक रहे हैं। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम के सदस्य लगातार जेएन मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं। बताया गया है कि डॉक्टर्स सीबीआई के पूछताछ के तरीके से बहुत संतुष्ट हैं और कहते हैं कि उनके पूछताछ का तरीका बेहद सम्मानीय है। बताया गया है कि अब सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज से उन सभी जगह की सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं, जहां पर पीड़िता को भर्ती किया गया था।
पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जाने से लेकर उसको दिल्ली रेफर किए जाने तक के सभी फुटेज और विवरण मांगा गया है। टीम यह जानना चाहती है कि पीड़िता से कौन कौन मिलने आया और कितने समय तक उसके पास रहा। टीम के सदस्य मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों के लगातार संपर्क में हैं। टीम जानना चाहती है कि पीड़िता के उपचार के क्रम में उसकी तबियत में सुधार या गिरावट का क्रम क्या रहा? मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी टीम को जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।