फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBCID will investigate the death in police custody

सीबीसीआईडी करेगी पुलिस हिरासत में मौत की जांच

Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
CBCID will investigate the death in police custody
छर्रा क्षेत्र के छौगवां मोड़ पर 29 अप्रैल को आढ़ती संग लूट के आरोपी राहुल की पुलिस हिरासत में मौत की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। जिला पुलिस ने यह मुकदमा अब सीबीसीआईडी को भेज दिया है। बता दें कि इस संबंध में खुद परिवार की ओर से हाईकोर्ट में अपील की गई थी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले छर्रा की इस घटना की विवेचना सिविल लाइंस पुलिस के स्तर से की जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि छौगवां में बिजौली के आढ़ती मनोज सिंघल संग हुई इस लूट के मामले में छौगवां के ही अपराधी राहुल को पुलिस गाजियाबाद से पकड़कर ला रही थी। तभी रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ी और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में उसे पकड़कर ला रही अज्ञात टीम पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ में विवेचना छर्रा के बजाय सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। मौत पर मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम किया गया। इधर, राहुल के चाचा तेजवीर सिंह की ओर से मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर किसी अन्य एजेंसी से जांच की मांग की। जिसके आधार पर विवेचना अब सीबीसीआईडी को भेज दी गई है। इसकी पुष्टि खुद एसएसपी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed