फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Caught 20000 cases of electricity thef in 10 months

Aligarh News: 10 माह में बिजली चोरी-ओवरलोडिंग के 20 हजार केस पकड़े

Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Caught 20000 cases of electricity thef in 10 months
बिजली चोरी और ओवरलोडिंग को लेकर पावर कारपोरेशन के स्तर से लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसमें सुधार के कवायद के क्रम में विद्युत व विजिलेंस टीमें लगातार अभियान छेड़े हुए हैं। इसी क्रम में पिछले दस माह के अभियान पर गौर करें तो पावर कारपोरेशन के अलीगढ़ जोन यानि अलीगढ़ मंडल के छह खंडों में 19953 स्थानों पर बिजली चोरी-ओवरलोडिंग पकड़ी गई। चेकिंग रिपोर्ट में यह चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिन पर 4819.8 लाख का असिस्मेंट तय किया गया है। इनमें से 3327 लोगों के खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व विभाग की मदद से वसूली के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन



पावर कॉरपोरेशन की ओर से पिछले कई माह से चोरी व ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के दस माह यानि 1 अप्रैल से 30 जनवरी तक के चेकिंग आंकड़ों पर गौर करें तो अपने मंडल के अलीगढ़ जिले के तीन खंड, हाथरस, एटा व कासगंज जनपदों के खंडों में विजिलेंस व विद्युत टीमों की संयुक्त और अलग अलग कार्रवाई में 19953 मामले चोरी-ओवरलोडिंग के पकड़े गए। इनमें से बहुत से लोगो पर मुकदमे दर्ज हुए और बहुत से असिस्मेंट जमा करने पर मान गए। मगर अभी 3327 लोगों ने तय जुर्माना जमा नहीं किया है। जिनके खिलाफ आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन



मीटर लगें तो पता चले बिजली की सही खपत
बिजली की सही खपत के अनुसार आय जुटाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। मगर ग्रामीण क्षेत्र में नलकूपों पर मीटर न लग पाने के कारण सही बिजली खपत सामने नहीं आ पाती है। इसी क्रम में अभियान चलाकर मीटर लगाए जा रहे हैं। बावजूद इसके अपने अलीगढ़ मंडल में अभी 31 हजार नलकूप ऐसे हैं, जिन पर मीटर नहीं हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को भी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने विद्युत अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मीटर लगवाने पर जोर दिया। विशेष अभियान चलाकर मीटर लगाने को कहा गया है। अपने मंडल में 31 हजार मीटर नहीं लगे हैं, उन पर भी विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इसके बाद विद्युत अधिकारियों के स्तर से अभियान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed