{"_id":"671780156cbc1069a30d178c","slug":"case-registered-for-assault-on-pwd-pradhan-sahayak-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीडब्ल्यूडी के प्रधान सहायक से मारपीट में मुकदमा दर्ज, आफिस में घुसकर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीडब्ल्यूडी के प्रधान सहायक से मारपीट में मुकदमा दर्ज, आफिस में घुसकर धमकी देने का आरोप
Tue, 22 Oct 2024 04:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:06 PM IST
सार
प्रधान सहायक कार्यालय में थे। तभी सिंघारपुर निवासी ओमप्रकाश बघेल आ गया। आरोप है कि उसने पांच हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने का दबाव बनाया। कहा कि अभी केवल आरटीआई डाली है। अभी गुंडों से पिटवाता हूं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी के प्रधान सहायक से कार्यालय में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शताब्दी नगर निवासी पीडब्ल्यूडी के प्रधान सहायक खजान सिंह ने बताया कि 3 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे वह कार्यालय में थे। तभी सिंघारपुर निवासी ओमप्रकाश बघेल आ गया। आरोप है कि उसने पांच हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने का दबाव बनाया। कहा कि अभी केवल आरटीआई डाली है। अभी गुंडों से पिटवाता हूं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी आ गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन