फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against Sukhma company manager

Aligarh Nagar Nigam: सुखमा कंपनी प्रबंधक ने धमकाया सुपरवाइजर, मुकदमा दर्ज, यह है मामला

Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
सार

सफाई सुपरवाइजर सुशील कुमार वाल्मीकि ने सुखमा कंपनी के स्थानीय प्रबंधक सचिन वत्स पर अभद्रता करते हुए धमकाने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Case filed against Sukhma company manager
थाना सिविल लाइन में शिकायत करने पहुंचे नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा सफाई के लिए तय की गई सुखमा कंपनी व सफाई कर्मचारियों के बीच रार थम नहीं रही है। अब सुखमा कंपनी के स्थानीय प्रबंधक पर एक सफाई सुपरवाइजर को धमकाने व जाति सूचक शब्द कहने का मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं को भी देख लेने की धमकी देने का आरोप है। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सफाई मजदूर संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय दिया है।

विज्ञापन


यह मुकदमा वार्ड 25 जोन 4 क्वार्सी के कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजर सुशील कुमार वाल्मीकि ओर से कराया गया है। जिसमें सुखमा कंपनी के स्थानीय प्रबंधक सचिन वत्स को नामजद करते हुए कहा है कि 22 तारीख को सुशील अपने घर पर शाम को खाना खा रहा था। तभी सचिन ने उसके मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि अगर अब तूने या तेरे कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कंपनी के काम में टांग अड़ाई तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी दी। 
विज्ञापन


इस मामले में 24 अप्रैल् को नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री सुनील टुंडा आदि तमाम लोग सुशील को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। जहां मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसे लेकर अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में आरोपी जेल नहीं भेजा गया तो आंदोलन होगा। इस मामले में जल्द संघ की सार्वजनिक बैठक बुलाकर रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed