फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against former BDC and two sons for cheating in the name of committee

Aligarh News: चंडौस में कमेटी के नाम पर ठगी, पूर्व बीडीसी सदस्य और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 02:11 AM IST
सार

आरोपी प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये के हिसाब से साल भर के 12 लोगों की कमेटी के रुपये एकत्रित करता था और उसने इस प्रकार की करीब पांच सौ लोगों की करीब 40 कमेटियां डाल रखीं थी। आरोपी पर जब लोगों का काफी पैसा एकत्रित हो गया तो वह बीमारी का बहाना बनाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Case filed against former BDC and two sons for cheating in the name of committee
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमेटी के नाम पर कस्बा चंडौस के लोगों से ठगी कर फरार हुए पूर्व बीडीसी और उसके दो बेटों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कस्बा चंडौस  के अब्बासी मोहल्ला निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जाकिर खां व उसके दोनों बेटे पिछले कई वर्षो से चंडौस के लोगों और दुकानदारों की कमेटी डालने का काम करता आ रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये के हिसाब से साल भर के 12 लोगों की कमेटी के रुपये एकत्रित करता था और उसने इस प्रकार की करीब पांच सौ लोगों की करीब 40 कमेटियां डाल रखीं थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जाकिर पर जब कस्बा के लोगों का काफी पैसा एकत्रित हो गया तो वह 14 जनवरी 2024 को बीमारी का बहाना बनाकर पूरे परिवार के साथ घर का ताला बंद करके फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इसकी जानकारी कस्बा के लोगों को हुई तो उन्होंने कमेटी संचालक से फोन पर सम्पर्क कर अपने पैसे मांगने शुरू कर दिये तो उसने अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बना दिया। इसके बाद लोग लगातार उससे सम्पर्क करते रहे हैं लेकिन उसने किसी का भी पैसा अभी तक नही लौटाया है। बताया जा रहा है कि वह आगरा में अपने रिश्तेदारी में रह रहा है। कस्बा के ढाई सौ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।

इस संबंध में एक पीड़ित कस्बा निवासी शहाना वारिसी पुत्री गुलाम आरिफ वारसी ने 16 अप्रैल को कमेटी संचालक जाकिर खां व उसके पुत्र असद और कैफ के खिलाफ एसएसपी संजीव सुमन के यहां कमेटी के 4 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ले जाने की शिकायत की दर्ज कराई। एसएसपी के आदेश पर 17 अप्रैल शाम को चंडौस कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है।

चंडौस कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पूरे मामले की जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।-संजीव तोमर सीओ गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed