फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against 70 Congress leaders including Vivek Bansal and Santosh Singh

अलीगढ़ः महामारी एक्ट उल्लंघन में कांग्रेस नेता विवेक बंसल व संतोष सिंह सहित 70 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 70 Congress leaders including  Vivek Bansal and Santosh Singh
जिला प्रशासन की बिना अनुमति के जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता विवेक बंसल और जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह सहित 70 कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि व महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी खींचकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रवेेंद्र कुमार ने बताया कि एडीए पुलिस चौकी इंचार्ज ईशांत सिंह ने थाने में धारा 144 व कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा गया है कि एडीए कालोनी स्थित खुर्शीद लाज में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बिना अनुमति सभा कर रहे थे। वह जानकारी पर वहां पहुंचे तो पूर्व विधायक व हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल, पीआरओ बृजेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, यूथ कांग्रेस के सचिव सागर तोमर, शाहिद खान, नवेद खान, हाजी चिकारा, नितिन चौहान, शमशाद उर्फ कबूतर आदि समेत करीब 60-70 कार्यकर्ता एकत्रित थे, जो कोविड-19 की गाइड लाइन के साथ ही धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे। जब इनसे अनुमति का पत्र मांगा गया तो यह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। मध्यमवर्ग का दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जनता की आवाज उठाना भी सरकार को जुर्म लग रहा है। यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। जनता के लिए अगर एक एक कांग्रेसी को जेल जाना पड़ा तो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक बंसल, प्रभारी हरियाणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed