फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case against unknown person who wrote slogan on religious place

Aligarh: धर्मस्थल पर नारा लिखने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, वायरल वीडियो से पहचान रही पुलिस, सपाई आंदोलित

Mon, 25 Dec 2023 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट चौराहे के एक धर्मस्थल पर धार्मिक नारा लिखे जाने परअज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।  जिसमें वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने व जांच का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Case against unknown person who wrote slogan on religious place
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट चौराहे के एक धर्मस्थल पर धार्मिक नारा लिखे जाने की घटना ने 24 दिसंबर को तूल पकड़ लिया। मामले में एक तरफ समाजवादी पार्टी विरोध में आ गई। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात कर इसे शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया और कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने व जांच का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


सपा प्रतिनिधिमंडल दोपहर में एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। मामले में एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह सब जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के इरादे से किया जा रहा है। इसके पीछे चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश है। इस मौके पर एसपी सिटी ने उन्हें जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सपाइयों ने ऐलान किया कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अगर समय से कार्रवाई नहीं हुई तो सपा आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर जिला महासचिव मनोज यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, उमेश श्रीवास्तव, प्रशांत वाल्मीकि, नीलाभ भार्गव, सनी सारस्वत, आमिर आबिद इलू, ललित कांत, कपिल दीवान, राजेश माहौर, सौरभ वाल्मीकि, तरुण वाल्मिकी, हरीश माहौर, सचिन गौतम, मोहम्मद सुफियान, अनीस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि देहली गेट चौराहे पर धर्म स्थल है। उसके एक हिस्से में परचून की दुकान चलती है। इसी दुकान के सहारे धर्म स्थल की दीवार पर शनिवार देर शाम अंधेरे में किसी ने धार्मिक नारा लिख दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के पहुंचने पर इसे पुतवा दिया था और दोनों पक्षों को बातचीत कर वापस कर दिया था। मगर मामले में एक वीडियो वायरल होने पर यह बात आई कि यह सब जानबूझकर किया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

इस प्रकरण में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। पुलिस प्रशासन मामले में कार्रवाई करे। कुछ असामाजिक लोग हैं, जो लगातार इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पूर्व में एसपी सिटी से अभद्रता कर चुके हैं। ये सब राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। -जमीरउल्लाह, पूर्व सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed