{"_id":"59c566b44f1c1bb0688b5f20","slug":"car-test-by-bus-collision-on-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर बस की टक्कर से कार के परखचे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर बस की टक्कर से कार के परखचे उड़े
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर बस की टक्कर से कार के परखचे उड़े
- फोटो : Dig Vishal
शुक्रवार को जीटी रोड पर रोडवेज बस और कार की टक्कर में भिड़ंत हो गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव जिरौली हीरासिंह निवासी सतीश कुमार पुत्र मलखान सिंह शुक्रवार दोपहर स्विफ्ट कार से अपनी बहन के लिए लड़का देखने अलीगढ़ जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के निकट दोपहर दो बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार सवार सतीश कुमार, सज्जन पाल सिंह पुत्र राम स्वरूप, सुरेश व राजेंद्र पुत्रगण सुघड़ पाल सिंह घायल हो गए। दुर्घटना होते ही कार व बस के यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इस पर राहगीर और ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। निजी वाहन करके सभी को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। इससे जीटी रोड में आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस से हटाया तब आवागमन सुचारू हो सका। हादसे में सज्जन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।