फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car returning from baraat collided with tree one baraati died five injured

Aligarh News: बरात से लौट रहे कार पेड़ से टकराई, एक बराती की मौत और पांच हुए घायल

Mon, 15 May 2023 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 08:30 PM IST
सार

देर रात करीब एक बजे गांव बिलौना के पास उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार में मौजूद सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
car returning from baraat collided with tree one baraati died five injured
मृतक आदेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गंगीरी में रविवार की रात एटा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे बरातियों की कार थाना क्षेत्र के गांव बिलौना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि पांच बराती घायल हुए हैं। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव जरैठ निवासी शिवकुमार के बेटे की बरात अमृतपुर थाना मिरहची जिला एटा गई थी। रात में शिवकुमार के रिश्तेदार 30 वर्षीय आदेश कुमार पुत्र कुंवरपाल, विनय यादव पुत्र सत्यवीर सिंह, अजय पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कारनपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज, पवन कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी पटेल नगर, कार चालक संतोष सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम नगला ब्राह्मण और अभिषेक पुत्र मुनेश कुमार निवासी रतरोई थाना गंगीरी शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे गांव बिलौना के पास उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार में मौजूद सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान आदेश पुत्र कुमरपाल सिंह निवासी गांव करनपुर थाना पटियाली जिला कासगंज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed