फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car full of wedding guests overturned

Aligarh News: बरातियों से भरी कार 15 फुट ऊपर उछल कर पलटी, दो की मौत, छह घायल

Mon, 15 Jul 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित कार पलटते हुए करीब पंद्रह फुट ऊपर तक उछली। इसके साथ ही सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन
car full of wedding guests overturned
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

14 जुलाई की रात करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 66 पर बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टप्पल के मोहल्ला फजीतपुरा डाकखाने वाली गली निवासी प्रियांशु पुत्र धन सिंह, अपने बड़े भाई दीपक, आदिल पुत्र पप्पन, प्रशांत पुत्र अजीत, शिवम पुत्र रेखपाल, प्रहलाद पुत्र प्रेम सिंह व अन्य दोस्त निवासीगण जेवर (गौतमबुद्धनगर) के साथ अपने दोस्त मनीष की बारात में शामिल होने कार से नगला उदयभान थाना सादाबाद जिला हाथरस जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भेजा जहां प्रियांशु व जेवर निवासी एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छह घायलों को जेवर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल शिवम को नोएडा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

पंद्रह फुट ऊपर तक उछली कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित कार पलटते हुए करीब पंद्रह फुट ऊपर तक उछली। इसके साथ ही सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed