{"_id":"6872bada587cda753d084c0a","slug":"car-collided-with-loader-five-people-injured-aligarh-news-c-105-1-sali1005-102049-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोडर से टकराई कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोडर से टकराई कार, पांच घायल
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित भरतरी के पास शनिवार की शाम करीब पांच बजे दिल्ली से एटा जा रही कार सड़क पार कर रहे एक लोडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। गभाना थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नागलोई निवासी राकेश ब्रेड सप्लाई का काम करते हैं।
शनिवार को वे साथियों के साथ एटा जा रहे थे, जैसे ही यह भरतरी के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा में बने कट से सड़क पार कर रहे लोडर से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार राकेश, पवन चौहान निवासी धूमरी एटा, दीपेश निवासी नारऊ बुलंदशहर, प्रदीप निवासी एटा, लोडर चालक अख्तर निवासी महफूज नगर अलीगढ़ घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद