फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car and bike sale in Aligarh

Aligarh News: नवरात्र से फर्राटा भरेगी कार और बाइकों की बिक्री, हो चुकी है पांच हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग

Mon, 15 Sep 2025 05:06 PM IST
चमन शर्मा नवीन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
नवीन शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों का मानना है कि वाहनों पर जीएसटी की दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने के निर्णय से बुकिंग में तेजी आई है। हालांकि टैक्स की नई दर 22 सितंबर से प्रभावी होनी है।

विज्ञापन
Car and bike sale in Aligarh
रसलगंज स्थित एक शोरूम पर बिक्री के लिए मौजूद बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार नवरात्र व दिवाली पर अलीगढ़ जिले में वाहनों बिक्री की पिछले साल की तुलना में दोगुना से ज्यादा होने का अनुमान है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद के लिए शोरूमों पर ग्राहकों ने बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। कारोबारियों के मुताबिक अभी तक जिले में पांच हजार से अधिक दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कार के करीब नौ व दोपहिया वाहन के 30 शोरूम हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों का मानना है कि वाहनों पर जीएसटी की दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने के निर्णय से बुकिंग में तेजी आई है। हालांकि टैक्स की नई दर 22 सितंबर से प्रभावी होनी है।
विज्ञापन


देव मोटर्स के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल नवरात्र से पहले 250 कारों की बुकिंग हुई थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। इनमें सबसे अधिक मांग मारुति सुजूकी की वैगनआर और फ्रॉंक्स कारों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांग हुंडई के संचालक शलभ मित्तल ने बताया कि नवरात्र के लिए 12 सितंबर तक 45 कारें बुक हो चुकी हैं। इनकी डिलीवरी नवरात्र में होनी है। बुकिंग का यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। अलीगढ़ ऑटो सेंटर के स्वामी दुष्यंत प्रताप ने बताया कि अभी तक करीब 490 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक मांग हीरो स्पलेंडर की है, जबकि पिछले साल नवरात्र में करीब 245 बाइकें बिकी थीं।

60 हजार से डेढ़ लाख तक सस्ती होंगी कारें
1200 सीसी से कम क्षमता की कारों व 350 सीसी तक की बाइकों पर 10 प्रतिशत जीएसटी की कटौती की जा रही है। शोरूम संचालकों के अनुसार 60,000 से डेढ़ लाख रुपये तक कारें सस्ती हो रही हैं। कंपनियां कुछ चुनिंदा ब्रांडों पर अतिरिक्त ऑफर भी दे रही हैं। ऐसे में आठ लाख रुपये तक की कारें 75000 रुपये तक सस्ती मिल सकेंगी। बाइकें भी सात हजार से लेकर 15,000 रुपये तक सस्ती हो जाएंगी। जिले में अधिकांश शोरूम संचालकों ने पहले से ही कारों का स्टॉक कर लिया है।

इन पर लगेगा ज्यादा टैक्स
बाजार के जानकारों के मुताबिक 1200 सीसी से ऊपर की क्षमता वाली और एसयूवी कारों पर 28 की जगह 40 फीसदी जीएसटी लगाने की घोषणा हुई है। इधर, 350 सीसी से अधिक क्षमता के इंजन वाली बाइकों पर भी अब 28 की जगह 40 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed