{"_id":"a553cf4243e8360d4e9addb366811d4e","slug":"canter-full-of-neat-cattle-reflex-the-crowd-set-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश से भरा कैंटर पलटा, भीड़ ने आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश से भरा कैंटर पलटा, भीड़ ने आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदुआगंज (अलीगढ़)।
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात राजस्थान और मध्य प्रदेश से रामपुर, संभल-मुरादाबाद के लिए गौवंश का कट्टी के लिए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा।
इसी क्रम में सोमवार सुबह-सुबह कपड़ों की गांठ से ढककर कैंटर में ले जाई जा रही गायों पर लोगों की नजर पड़ गई। जब लोगों ने पीछा किया तो एक रोडवेज को बचाने के फेर में कैंटर बरौठा बंबा पर पलट गया।
इसके बाद पब्लिक ने उसमें से गायों को निकालते हुए आग के हवाले कर दिया। हालांकि खबर पर पुलिस पहुंच गई और आग को दमकल की मदद से बुझाया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है, कैंटर में गौवंशों को भरकर उनके ऊपर कपड़ों की गांठ आदि से ढककर कर कट्टी के लिए अतरौली की ओर ले जाया जा रहा था।
जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने जब पीछा किया तो अनियंत्रित व धुंध के कारण कैंटर एक रोडवेज को बचाने के फेर में पलट गया। इसी दौरान कैंटर में बैठा चालक भी फरार हो गया।
विज्ञापन
गाड़ी पलटने से डाला भी खुल गया। जिससे गौवंश निकलकर बाहर भागने लगे। इस पर पहुंचे लोगों ने गौवंशों को तत्काल गौशाला भेजते हुए गाड़ी में आग लगा दी। आग लगते ही कैंटर धू-धूकर जलने लगा।
खबर मिलते ही हरदुआगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर बजरंगल दल नेता रामकुमार आर्य आदि पहुंच गए थे।