{"_id":"6539720157a72e6eed0f35a7","slug":"canter-driver-collided-tempo-driver-injured-aligarh-news-c-113-1-sali1011-394-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: केंटर की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: केंटर की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक की मौत
Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
सार
केंटर की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और टेंपो चालक देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देशराज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना गंगीरी के यादव नगर निवासी 38 वर्षीय देशराज सिंह पुत्र बाबूराम टेंपो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 25 अक्तूबर को देशराज टेंपो से अलीगढ गया था। शाम को करीब साढे छह बजे अलीगढ से लौटते थाना गंगीरी के गांव कुतकपुर गेट के पास भिलावली मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे एक केंटर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
केंटर की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और टेंपो चालक देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गये। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को रोते बिलखते छोडा है। पुलिस ने केंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन