फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Candidates will pass through metal detectors, strict security arrangements are in place

Aligarh News: मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे परीक्षार्थी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 05 Apr 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Candidates will pass through metal detectors, strict security arrangements are in place
एएमयू में कक्षा नौ और कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार परीक्षा कक्ष। अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। मेटल डिटेक्टर से गुजरकर परीक्षार्थी अपने कक्ष में पहुुंचेंगे। इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा छह की परीक्षा शाम चार बजे से छह बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों से परीक्षार्थी अपने माता-पिता, भाई-बहन के साथ अलीगढ़ पहुंचे। रविवार को करीब 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी और उनके अभिभावक शहर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर और हैंड-हेल्ड डिवाइस से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न होने पाए। शनिवार देर रात तक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का पहुंचना जारी रहा, जबकि रविवार सुबह भी परीक्षार्थी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हॉस्टल न मिलने पर छात्र नेता ने उठाए सवाल

एएमयू में कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को ऑफताब हाॅस्टल में ठहरने की पाबंदी पर छात्र नेता मोहम्मद सलमान गौरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि आफताब हॉल में अस्थायी ठहराव की अनुमति न देने के निर्णय से प्रवेश परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें होटल में रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed