{"_id":"44ae9028f1d7d23215bfcbe392b27a02","slug":"cancel-enrolled-ran-hors-riding-club-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला रद्द करा, भागे हाॅर्स राइडिंग क्लब के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला रद्द करा, भागे हाॅर्स राइडिंग क्लब के कप्तान
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के प्रतिष्ठित एमबीएस कोर्स (इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट) में नियम कानून ताक पर रखकर एक विद्यार्थी को दाखिला देने का मामला सामने आया है। यही नहीं, ऊंची पहुंच के चलते उक्त छात्र को एएमयू राइडिंग क्लब का कार्यवाहक कप्तान भी बना दिया गया। लेकिन जब छात्रों ने पूरे मामले की पोल-पट्टी खोल दी तो डर से आरोपी छात्र चुपचाप दाखिला रदद कराकर निकल भागा। अब छात्र कप्तान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं राइडिंग क्लब के अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैें।
एएमयू के एमबीए कोर्स में कंट्रोलर अॅाफिस की लापरवाही से अफलाह उल हक नामक ऐसे छात्र को दाखिला दे दिया गया, जिसका ग्रेजुएशन में मात्र 42.53 प्रतिशत अंक है। जबकि दाखिले के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक चाहिए। इस धांधली का भंडाफोड़ तब हुआ जब अफलाह उल हक को प्रतिभाशाली एवं राष्ट्रीय स्तर के घुड़सवारों को नजरअंदाज कर एएमयू राइडिंग क्लब का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त कर दिया गया।
इससे आक्रोशित छात्रों ने उसका अंक पत्र प्राप्त कर उसेे सार्वजनिक कर दिया। इसकी कंट्रोलर एवं डीन से भी शिकायत कर दी। अपने को फंसता देख कप्तान सोमवार सुबह अपना दाखिला रद्द कराकर निकल भागा। अब छात्र उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा राइडिंग क्लब के अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। छात्र मसले को लेकर सोमवार शाम गेम्स कमेटी के सचिव से भी मिले।
विज्ञापन
छात्र नेता लियाकत खान एवं अदील अलवी का कहना है कि इस विभाग में पहले कंट्रोलर के पुत्र के एडमिशन का मामला प्रकाश में आया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। अफलाह उल हक डिप्टी रजिस्ट्रार एवं पीआरओ डॉ. राहत अबरार का संबंधी है। नया मामला सामने आने से एडमिशन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बू आ रही है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।