{"_id":"6adbd0ffd5ca6dfe6b003bd5","slug":"campaign-for-the-restoration-of-student-unions-support-for-jamia-and-bhu-from-aligarh-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1097023-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रसंघ बहाली की मुहिम.. अलीगढ़ से जामिया और बीएचयू को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रसंघ बहाली की मुहिम.. अलीगढ़ से जामिया और बीएचयू को समर्थन
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : Archive
छात्रसंघ बहाली की मांग अब अलीगढ़ से निकलकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) तक पहुंच रही है। जामिया में चल रहे छात्र आंदोलन को अलीगढ़ के छात्र नेताओं का समर्थन मिल रहा है।
विवि के विधि छात्र अमजद अली ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन से ही जामिया के छात्रों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। एएमयू के छात्र जामिया के छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वहां चल रहे आंदोलन को भी एएमयू के छात्र पूरा सहयोग दे रहे हैं। जरूरत पड़ी तो अलीगढ़ से एक बस जामिया होते हुए बीएचयू तक भेजी जाएगी।
पूर्व छात्र सैयद कैफ हसन ने कहा कि अलीगढ़ छात्र नेताओं को तैयार करने की फैक्टरी है। छात्रसंघ बहाल होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इसे देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्र लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि विवि से लेकर कॉलेज तक हर जगह छात्र संघ होना जरूरी है, जिससे छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सके। यह संघर्ष जारी रहेगा।