{"_id":"623b748a2dc36d14b923a01b","slug":"cameras-of-e-buses-not-connected-to-control-command-center-city-office-news-ali2876795166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कंट्रोल कमांड सेंटर से नहीं जुड़े ई-बसों के कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कंट्रोल कमांड सेंटर से नहीं जुड़े ई-बसों के कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांच रूटों पर इन दिनों 14 ई-बस (इलेक्ट्रोनिक बस) दौड़ रही हैं, जिनके अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव मॉनीटरिंग सारसौल ई-बस चार्जिंग स्टेशन के कंट्रोल कमांड सेंटर से होनी थी, लेकिन अभी तक कंट्रोल कमांड सेंटर शुरू नहीं हो सका है।
शहर के यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर कराने के उद्देश्य से योगी सरकार ने 15 ई-बसों की सौगात दी। शहर के पांच रूटों पर 14 ई-बसों के सहारे यात्री सुगम और सुरक्षित सफर भी कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ई-बसों के अंदर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल कमांड सेंटर से जुड़े नहीं हैं। जुड़ना तो दूर की बात, अभी तक कंट्रोल कमांड सेंटर चालू ही नहीं हो पाया है।
कंट्रोल कमांड सेंटर के लिए सारसौल ई-बस चार्जिंग स्टेशन में निर्धारित कमरे के दरवाजे पर हर समय ताला पड़ा रहता है। स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्शन, सेटअप जैसी मूलभूत उपकरण भी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सके हैं। ई-बस संचालन कर रहे कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी जोड़ने का काम नगर निगम का है। जल्द ही सभी कैमरे ऑनलाइन जुड़ जाएंगे।