फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh women complains SSP against some for beatinng them for not going to protest

अलीगढ़: एसएसपी से महिलाओं की शिकायत, धरने पर नहीं गईं तो लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट

Thu, 05 Mar 2020 10:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh women complains SSP against some for beatinng them for not going to protest
महिलाओंं ने एसएसपी से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के शाहजमाल मोहल्ले की मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सीएए विरोधी धरने पर जबरन ले जा रहे लोगों की बात नहीं मानने पर उन्हें घर में घुसकर मारापीटा गया। यह महिलाएं बुधवार को एसएसपी के पास पहुंचीं और इस संबंध में लिखित शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान देशद्रोही नारे भी लगाए। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


शाहजमाल की रहने वाली मीना बेगम ने शिकायत में कहा है कि तीन फरवरी की शाम को चार बजे उसके पति निजाम खां अपने घर के अंदर थे। तभी आरोपी आए और कहा कि अपनी पत्नी को धरने पर भेज दो। कल काफी औरतों को ले जाएंगे और पुलिस प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन


पति ने मना किया तो आरोपी ने घर के बाहर खड़े अन्य हमलावरों को घर के अंदर बुला लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मीना ने बताया कि 8-10 लोग घर में आए थे और कहा कि धरने पर चलो और हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो लोग धरने पर शामिल होने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहे हैं। एक अन्य महिला शाहजमाल की रहने वाली रेहाना ने कहा कि आरोपी उसके घर आए और कहा कि धरने पर चलो और नारे लगाओ हिंदुस्तान मुर्दाबाद कहो। मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। 

शिकायत आई है जांच कर कार्रवाई करेंगे: एसएसपी
इस संबंध में एएसपी मुनिराज ने कहा कि कुछ महिलाएं शाहजमाल देहली गेट से हमारे पास आई थीं जिन्होंने जबरन धरने पर ले जाने की बात कही। इस संबंध में लिखित में शिकायत भी की है। हम इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेंगे। 

सच्चाई सामने आ गई, शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश है: विधायक

एसएसपी से मिलने पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है कि वर्ग विशेष में सीएए का कोई विरोध नहीं है, बल्कि चंद लोग प्रदेश के साथ-साथ देश की भी शांति व्यवस्था को भंग करना चाहते हैं। इन महिलाओं के बयान के आधार पर सभी लोग समझ गए हैं कि महिलाएं अपनी मर्जी से नहीं बैठ रहीं। 

बल्कि सरकार का विरोध करने के लिए लालच देकर, डरा धमका कर धरने पर भेजा जा रहा है। इन महिलाओं की लिखित शिकायत मिली है। एसीएम द्वितीय और सीओ सिविल लाइन को भी कुछ महिलाओं ने इसी तरह की बातें कही हैं। यह प्रमाण है कि सीएए का विरोध जानबूझकर अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। हम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके इसमें कार्रवाई करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed