फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Busy trains during December holidays

दिसंबर की छुट्टियां: ट्रेनों में मारामारी, घूमने-फिरने को नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, बस-निजी वाहन तलाश शुरू

Fri, 07 Nov 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:13 AM IST
सार

दिसंबर की छुट्टियों में घूमने की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। दिल्ली-अलीगढ़ कानपुर रूट पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, जम्मू- कश्मीर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों मे नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं। 

विज्ञापन
Busy trains during December holidays
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अभी तक दिवाली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में जगह न मिलने से परेशान यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। अब साल के अंतिम महीने दिसंबर में होने वाली छुट्टियों में घूमने- फिरने जाने वाले लोगों को ट्रेनों में मारा-मारी के हालात देखने को मिल रहे हैं। छुट्टियों को लेकर लोगों ने अभी से परिजनों के साथ शहर से बाहर घूमने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है, लेकिन इसमें ट्रेनों में जगह न होने से उन्हें अपने कार्यक्रम को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


खासकर दिल्ली-अलीगढ़ कानपुर रूट पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, जम्मू- कश्मीर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों मे नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं। जिसके चलते लोग बसों एवं निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। आलम यह है कि प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 50 से लेकर 150 तक के पार तक जा पहुंची है। ऐसे में तत्काल में भी टिकट कंफर्म होने की संभावना नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

दिसंबर की छुट्टियों में परिवार के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए परिवार के साथ घूमने जाना था। जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।- गिरजेश गुप्ता, प्रतिभा काॅलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे परिवार के साथ महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन जाना है। अलीगढ़ से जाने वाली ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। अब कोई दूसरे वाहन को तलाश करना होगा।- हेमंत दीक्षित, सांगवान सिटी

त्योहारों व छुट्टियों को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराने के साथ ही ट्रेनों में कोच बढ़ा रहा है। जिससे मुसाफिरों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतें न हों।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed