{"_id":"57aa367b4f1c1bb461ee56a0","slug":"burnt-effigies-of-chief-minister-mla-tore-billboards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का पुतला फूंका, विधायक के होर्डिंग फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का पुतला फूंका, विधायक के होर्डिंग फाड़े
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंका, विधायक के होर्डिंग फाड़े
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में सफाई कर्मियों की होने वाली भर्ती में सामान्य कोटा समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर आया। गठित की गई वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में बारहद्वारी से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
प्रदर्शनकारियों ने भर्ती में आरक्षण को वाल्मीकि समाज के साथ छल बताया है। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने, रसलगंज और घंटाघर पर लगे नगर विधायक जफर आलम के होर्डिंग्स बैनर आदि को फाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने चार जुलाई को सरकार द्वारा भर्ती के संबंध में जारी किए गए शासनादेश को रद करने की मांग की है। जुलूस में शामिल समिति के संयोजक अजय साहनी, सह संयोजक आनंद शास्त्री, अध्यक्ष लालाराम नंदा, महामंत्री सुनील कुमार टुंडा, कोषाध्यक्ष महेंद्र राठौर, सह कोषाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान, सह संयोजक शेखर जीवन, राहुल चेतन, राजकुमार खन्ना, प्रदीप भंडारी, राधेलाल घूरी आदि ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में आरक्षण व्यवस्था लागू है।
यदि शहरों में भी आरक्षण व्यवस्था को लागू किया गया गांवों की तरह शहरों में भी यह काम नहीं करेंगे और शहर गंदे रहेंगे। नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि वह किसी भी पद पर रहे या न रहें सफाई कर्मचारियों के हितों के प्रति उनका संघर्ष जारी रहेगा। बाद में जुलूस में शामिल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा।
विज्ञापन
जफर आलम के होर्डिंग फाड़ने की निंदा
नगर विधायक जफ र आलम के कैंप कार्यालय में एक बैठक आयोजित कर जुलूस के दौरान होर्डिंग फाड़ने की घटना की निंदा की गई। अध्यक्षता करते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शहाजाद अल्वी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व बराबर शहर के वातावरण में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। जिस पर जिला व पुलिस प्रशासन की सतर्कता से काबू पाया गया। इसी कड़ी में आज कुछ शरारती तत्वों ने नगर विधायक जफ र आलम के लगे होर्डिंग, जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आदि के फोटो भी लगे हुए थे, इनको फाड़ा जाना अपराध है।
महानगर सपा के उपाध्यक्ष सलमान सलमानी, मजदूर सभा महानगर के अध्यक्ष गुड्डू अब्वासी ने भी घटना की निंदा की है। नगर विधायक जफर आलम शहर से बाहर हैं उन्हें इस पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गयी है। इस अवसर पर विधायक सचिव खालिद चौधरी, शाह फैसल, सपा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष राहत अली, नारायन वार्ष्णेय, विशाल पंडित, तरुण चौहान, वसीम अहमद, इश्हाक अल्वी, गोविन्द उपाध्याय, यूनुस सलीम व मुजफ्फर सईद आदि मौजूद थे।