{"_id":"6a63d45c3d0ae893670e1076","slug":"bureaucracy-overshadows-public-hearing-chairs-remained-empty-until-2-pm-aligarh-news-c-2-gur1004-1027539-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनसुनवाई पर अफसरशाही भारी.. दो बजे तक खाली रहीं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनसुनवाई पर अफसरशाही भारी.. दो बजे तक खाली रहीं कुर्सियां
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में इंतजार करते फरियादी। संवाद
नगर निगम के नगर आयुक्त कार्यालय में रोज की तरह सुबह 10 बजे से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचने लगे थे। 10-12 फरियादी अपनी फरियाद लेकर कुर्सियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन, दोपहर दो बजे तक नगर आयुक्त कार्यालय में नहीं पहुंचे। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि साहब अभी आए नहीं हैं। इस पर शिकायतकर्ता मायूस होकर लौट गए।
जनसुनवाई में शुक्रवार को कई फरियादी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। इस दाैरान कोई बरसात में तालाब बनी सड़क से जलभराव हो जाने पर निजात दिलाने की मांग लेकर पहुंचा था तो कोई अपने मोहल्ले की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाता नजर आया। कोई टूटी सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति की समस्या लेकर वहां पहुंचा था। अधिकांश लोग गृहकर व जलकर का अधिक बिल आने की शिकायत लेकर अपनी सुनवाई के इंतजार में भटकते नजर आए।
जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई फरियादी की निगाहें नगर आयुक्त के कार्यालय की ओर ही टिकी रहीं। स्वर्ण जयंती नगर रामघाट रोड के ओंकार सिंह, रविंद्र कुमार, वीरम सिंह, जय सक्सेना, वीरेश कुमार, मुनेंद्र शर्मा आदि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी कॉलोनी के सामने वाली गली में मुख्य सड़क का पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
अवर लेडी फातिमा स्कूल के सामने से बाईपास रोड तक सीएनडीएस योजना के तहत सड़क ऊंची बनाए जाने के बाद आसपास की नालियों का पानी राज्य कर्मचारी कॉलोनी के सामने वाली गली और सड़क पर भरने लगा है। बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्वार्सी बाइपास स्थित कयामपुर के महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सरबती देवी आदि नागरिक इलाके में बन रही सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा जानबूझकर की जा रही देरी से राहगीरों को हो रही परेशानी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मानिक चाैक के घनश्याम सिंह दुकान पर वाटर टैक्स भेजने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। बोले, दुकान पर कोई टंकी नहीं है, फिर भी नगर निगम ने 2400 रुपये का बिल भेज दिया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अधिकांश लोग सफाई, सीवर, जलभराव, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।
- नगर निगम के सभी कार्यालयों में रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाता है। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव हो सकता है उनका तत्काल निस्तारण कराया जाता है। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर तय समय सीमा में समाधान कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। शुक्रवार को जरूरी बैठक व महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के समाधान के लिए शहर भ्रमण पर था। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त