फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bulldozer run from Sasni Gate to Agra Road, Shahjamal to Telipada

अलीगढ़ : सासनी गेट से आगरा रोड, शाहजमाल से तेलीपाड़ा तक चला बुलडोजर

Fri, 27 May 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run from Sasni Gate to Agra Road, Shahjamal to Telipada
तेलीपाड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों से नोकझोंक करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में बृहस्पतिवार को नगर निगम का बुलडोजर सासनी गेट से आगरा रोड पर गरजा। वहीं दूसरी कड़ी में शाहजमाल और तेलीपाड़ा में अतिक्त्रस्मण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन नगर निगम की टीम और पुलिस बल के आगे उनकी एक चली। बुलडोजर अपनी चाल से अतिक्त्रस्मण को ध्वस्त करता चला गया।
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में शाह जमाल से गोंडा मोड़ तक, आगरा रोड, सासनी गेट चौराहे पर अभियान चलाया। सुबह 7 बजे सहायक नगर आयुक्त ने सासनी गेट चौराहे पर पहुंचकर पहलवान लस्सी पर कार्रवाई करते हुए अतिक्त्रस्मण ध्वस्त किया। आगरा रोड बीमा हॉस्पिटल रोड पर कई अवैध अतिक्त्रस्मण को जेसीबी से हटवाया। 11 बजे शाहजमाल से नींवरी मोड़ तक सड़क फुटपाथ और नाले के ऊपर रखे अवैध अतिक्त्रस्मण को हटवाया। अभियान के दौरान कई बार अधिकारियों की लोगों से झड़प भी हुई। लेकिन टीम ने किसी की एक न सुनी। इस दौरान साढ़े छब्बीस हजार का जुर्माना वसूला गया। शुक्त्रस्वार को अचल ताल से मदार गेट चौकी, फूल चौराहे तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

आगरा रोड पर हुआ विरोध, गरीबों पर चला बुलडोजर
बृहस्पतिवार को आगरा रोड बिजली घर के सामने गरीबों की रोजीरोटी पर भी बुलडोजर चल गया। बिजली के सामने एक वृद्ध अपना खोखा लगाता है। अभियान के दौरान जब टीम उनके पास पहुंची तो उन्होंने टीम के आगे हाथ जोड़े, विनती की। लेकिन टीम ने उनकी नहीं सुनी। वहां मौजूद समाजसेवी गौरी पाठक ने बताया कि बुजुर्ग कई बार जेसीबी के आगे आए। कई बार टीम से विनती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे नगरायुक्त
नगर आयुक्त गौरांग राठी शुक्त्रस्वार को एक दिवसीय जम्मू एंड कश्मीर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जम्मू और कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग केंद्र जम्मू और कश्मीर वार्षिक फ्लैगशिप ज्ञान सम्मेलन आयोजित कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed