फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buffalo milk and fast food could not be digested, health deteriorated

Aligarh News: भैंस का दूध-फास्ट फूड नहीं पचा पाए, बिगड़ी तबीयत

Mon, 30 Mar 2026 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Buffalo milk and fast food could not be digested, health deteriorated
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : samvad
भैंस का दूध पीने से मासूम की हालत बिगड़ गई। इसी तरह गलत खानपान के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने हैं।
विज्ञापन

पहला मामला तीन महीने की एक बच्ची का है, जिसे परिजनों ने भैंस का दूध पिला दिया। इसके बाद बच्ची को तेज उल्टी-दस्त शुरू हो गए और हालत बिगड़ने पर उसे में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि इतनी कम उम्र के शिशु का पाचन तंत्र विकसित नहीं होता, इसलिए मां के दूध के अलावा अन्य दूध देना खतरनाक हो सकता है।


दूसरा मामला 10 वर्षीय जबीउल्लाह का है, जिसकी तबीयत फास्ट फूड खाने के बाद बिगड़ गई। उसे भी उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन ने बताया कि नवजात और छोटे बच्चों के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम और सुरक्षित आहार है। तीन महीने के बच्चे को जानवर का दूध देना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। बच्चों को भी बाहर का तला-भुना और खुला फास्ट फूड खिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि छह महीने से पहले बच्चों को मां के दूध के अलावा कुछ न दें। खुले और सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फूड खाने से बचें।


तीन महीने की बच्ची को भैंस का दूध पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
-गौरी, तीमारदार

10 साल के बेटे ने फास्ट फूड खा लिया था, जिससे उसे उल्टी-दस्त होने लगे।
-दिलशाद, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed