{"_id":"686cf66fcb44b74ecf0b8136","slug":"budget-released-for-ramghat-kalyan-road-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामघाट-कल्याण मार्ग सहित जिले की छह सड़कों के लिए बजट जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामघाट-कल्याण मार्ग सहित जिले की छह सड़कों के लिए बजट जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण
Tue, 08 Jul 2025 04:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:14 PM IST
सार
अलीगढ़-राया मार्ग से मई मार्ग के सुधार के लिए 80 हजार रुपये, सासनी-इगलास मार्ग के सुधार के लिए 8.33 लाख रुपये, लोहर्रा बाढ़ोन मार्ग लोधा क्षेत्र के लिए 25.49 लाख रुपये, जवां कस्बे में सड़क निर्माण के लिए 10.19 लाख व पिसावा में नगला खूबा मार्ग के लिए 4.75 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रामघाट कल्याण मार्ग, अलीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोरलेन हाईवे बनने जा रहे रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन स्तर से फिर से 2.22 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य सड़कों के लिए भी बजट जारी किया गया हैं। इनमें कुछ सड़कों की सुदृढ़ीकरण व कुछ के निर्माण के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से बुलंदशहर तक 42 किमी रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन होना है। पहले चरण में मार्च में शासन ने 65 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसमें से विभाग 15 करोड़ रुपये ही खर्च कर सका। बाकी का 50 करोड़ वापस लौट गया। इसके अलावा 5.34 करोड़ रुपये आया था, जिसे विभाग ने खर्च कर दिया। पिछले दिनों 2.55 करोड़ रुपया आया था। अब फिर से 2.22 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इधर, अलीगढ़-राया मार्ग से मई मार्ग के सुधार के लिए 80 हजार रुपये, सासनी-इगलास मार्ग के सुधार के लिए 8.33 लाख रुपये, लोहर्रा बाढ़ोन मार्ग लोधा क्षेत्र के लिए 25.49 लाख रुपये, जवां कस्बे में सड़क निर्माण के लिए 10.19 लाख व पिसावा में नगला खूबा मार्ग के लिए 4.75 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रामघाट कल्याण मार्ग सहित अन्य सड़कों के लिए पैसा आया है। अब इनके लिए निर्माण कार्य में तेजी आएगी। - सौरभ बैराठी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग