फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Budget of 46.91 crores passed in ADA board meeting

एडीए की बोर्ड बैठक में 46.91 करोड़ का बजट पास

Sat, 06 Mar 2021 02:23 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Budget of 46.91 crores passed in ADA board meeting
Commissioner Gaurav Dayal meeting with ADA officials. - फोटो : Rupesh
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बोर्ड की 78वीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 46.91 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर, प्रधानमंत्री आवास योजना और अवस्थापना मद में 48.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शहर को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्राधिकरण को आय के नए स्रोत तलाशने को भी कहा। 
विज्ञापन



  बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि वर्तमान में यह आवश्यक है कि प्राधिकरण की आय को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इसके लिए उन्होंने प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने को कहा। इस साल 31 दिसंबर तक 8.50 करोड़ रुपये के शमन शुल्क वसूली के सापेक्ष नए वित्तीय वर्ष में 18 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय बढ़ाने के लिए स्वर्ण जयंती नगर में खाली पड़े 25 आवासों को बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक में सामने आया कि प्राधिकरण के पास कार्य करने के लिए अच्छा भवन नहीं है। उन्होंने इस संबंध में 10 दिन में कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि नए भवन के निर्माण एवं पुराने कार्यालय के सदुपयोग के संबंध में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की जिम्मेदारी है कि नई कॉलोनियों को विकसित करे और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए। विभिन्न न्यायालयों में चल रहे वादों के निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। इसके अलावा, बैठक में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 12 कार्मिकों को नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्राधिकरण की संचालित आवासीय योजनाओं के तहत स्वीकृत भूमि की आवासीय दरों को यथावत रखे जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि 31 दिसंबर 2019 तक प्राधिकरण को 21.65 करोड़ की आय हुई। इसके सापेक्ष 10 करोड़ का राजस्व, 11.18 करोड़ का पूंजीगत व्यय समेत 21.46 करोड़ का व्यय हुआ। नए वित्तीय वर्ष में 80 करोड़ की आय का प्रस्ताव किया गया। इसमें शासन से 40 करोड़ रुपया स्टांप ड्यूटी का शामिल है।

कुल 46 करोड़ 91 लाख 5 हजार रुपये का बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर, बरौला जफराबाद में बन रहे 156 प्रधानमंत्री आवासों के विकास व अवशेष निर्माण और अवस्थापना मद में 48.50 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव पास हुआ।



बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम रंजन, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सहायक अभियंता डीएस भदौरिया, बोर्ड के सदस्य नामित सदस्य हेमंत राजपूत, वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed