फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP leads in district panchayat elections, BJP behind

जिला पंचायत चुनाव में बसपा आगे, भाजपा पीछे

Mon, 03 May 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
BSP leads in district panchayat elections, BJP behind
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं। जिले में 12 स्थानों पर हो रही मतगणना में एक-एक पेटी खुलने के साथ ही पार्टियों और उनके प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। 47 सदस्यों के जिला पंचायत सदन में बहुमत यानी 27 का आंकड़ा हासिल करने के लिए हर गुणा भाग लगाया जाने लगा है। कुछ परिणामों को घोषित करने में विलंब भी हो सकता है। साथ ही बढ़त बनाने वाले निर्दलीयों पर भी दांव लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात तक चली मतगणना के अनुसार भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार मानी जा रही पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन विजय देवी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधु खुशबू भारद्वाज को निर्दलीय पुष्पेंद्र लोधी ने कड़ी टक्कर दी है, जिससे खुशबू का खेमा तनाव में है। इधर, सपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार अर्चना यादव भी बेहद रोचक मुकाबले में हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। उनको भाजपा के कृष्णपाल उर्फ लाला प्रधान कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, सुधीर सिंह की पत्नी अंजू देवी जरूर मजबूत स्थिति में हैं। वह दूसरी बार इस चुनाव में खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर रविवार देर रात तक आए रुझानों में जिला पंचायत में बहुमत की स्थिति किसी दल के साथ बनती नहीं दिख रही है। पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने रुझानों के आधार पर अपनी अपनी बढ़त का दावा जरूर किया है। अभी मतगणना जारी है और परिणाम घोषित होने बाकी है। सोमवार को इसकी तस्वीर स्पष्ट होगी।
11 वार्डों में कांग्रेस ने दी टक्कर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-40 में ओमप्रकाश भारती, वार्ड नंबर 30 में कन्हैया पंडित, वार्ड नंबर 13 से कुशवीर सिंह एडवोकेट वार्ड नंबर-17 में हेमंत सूर्यवंशी, वार्ड नंबर-33 में रजनी देवी, वार्ड नंबर-6 में पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 22 से ललित भारद्वाज, वार्ड नंबर 37 में भूदेवी बघेल, वार्ड नंबर 38 से रत्नेश देवी, वार्ड नंबर 11 से विमल बघेल और वार्ड नंबर 14 से अनीता देवी अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
बसपाइयों ने 17 वार्ड में पकड़ बनाई
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में बसपा ने रात तक लगभग 17 सीटों पर बढ़त बना ली थी। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने चुनाव नतीजों को लेकर अपनी पार्टी की बढ़त के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-35 में रानी जाटव, वार्ड नंबर 33 पर विवेक पत्नी रईसपाल सिंह आगे चल रही हैं। वार्ड 34 पर हरिओम शर्मा की पत्नी रुक्मणी देवी, वार्ड नंबर 9 से पिंटू सूर्यवंशी, वार्ड नंबर 10 से महेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 11 से फारुख अहमद, वार्ड नंबर 13 से पिंकी सिंह, वार्ड नंबर 14 से धर्मवती जाटव, वार्ड नंबर 17 से गजेंद्री देवी पत्नी ज्ञानेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 20 पर बेबी शर्मा, वार्ड नंबर-23 से संजय शर्मा, वार्ड नंबर 26 नंबर पर राज गौतम, वार्ड नंबर 27 पर इंजी आदित्य चौधरी, वार्ड नंबर 30 नंबर पर जाहिद खान बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड नंबर-41 गवेंद्र गिरि, वार्ड नंबर-38 से सुशीला देवी, बसपा नेता गजराज विमल की पत्नी प्रेमलता विमल भी लड़ाई में आगे चल रही हैं।
18 सीटों पर भाजपा आगे, खुशबू कांटे के मुकाबले में
भाजपा जिला कार्यालय से चुनाव परिणामों पर नजर रख रहे जिला उपाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा ने बताया कि पार्टी लगभग 15 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है।
जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार विजय सिंह वार्ड नंबर 47 से आगे चल रही हैं, जबकि वार्ड आठ से राजेश भारद्वाज की पुत्रवधु खुशबू भारद्वाज कांटे के मुकाबले में हैं।
इसी तरह से वार्ड नंबर-7 से प्रवेशवती, वार्ड नंबर-4 से घमंडी सिंह, वार्ड नंबर-10 से हरिओम शंकर, वार्ड नंबर-11 से बाबूलाल, वार्ड नंबर-12 से ज्योति धनगर, वार्ड नंबर-19 से कृष्णपाल लाला, वार्ड नंबर-20 से प्रेरणा उपाध्याय, वार्ड नंबर-25 से दिनेश शर्मा, वार्ड नंबर-27 से संगीता देवी, वार्ड नंबर-28 से अलका हिंडोल, वार्ड नंबर-39 से रवि कुमार, वार्ड नंबर 40 से हरिकिशन, वार्ड नंबर 41 से देशराज, वार्ड नंबर 42 से भूपेश बघेल, वार्ड नंबर 45 पर विनोद कुमार, वार्ड नंबर 46 पर संतोष देवी आगे हैं।
एएपी : छह सीटों पर मुकाबले में
जिला पंचायत के चुनाव में पहली बार मैदान में आई आम आदमी पार्टी (एएपी) ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने आधा दर्जन सीटों पर अपनी शुरुआत में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला महामंत्री हेमेंद्र कुमार ने बताया कि पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर-14, 18, 20, 33, 38 व 42 में निर्णायक बढ़त बना रखी है।

रालोद : दस सीटों पर मुकाबले में
राष्ट्रीय लोक दल के दस समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर-31, 25, 14, 23, 24, 18 सहित अन्य वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की बढ़त बनी हुई है। परिणाम घोषित होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed