फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP does not want to take risk, go to village to create booth committee: Suraj Singh

जोखिम नहीं लेना चाहती बसपा, गांव गांव जाकर बनाएं बूथ कमेटी : सूरज सिंह

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
BSP does not want to take risk, go to village to create booth committee: Suraj Singh
गेस्ट हाउस में बसपा अलीगढ़ मंडल की मासिक बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को आगरा रोड स्थित उदय गार्डन में हुई, जिसमें हाथरस और अलीगढ़ के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि आगरा व अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने संगठन के कार्य तेजी से पूरे करने, बूथ कमेटी बनाने पर जोर दिया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती इसलिए पूरी गंभीरता से बूथ व सेक्टर कमेटियों का गांव गांव जाकर गठन करना है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट ने अब तक बनी कमेटियों की गठन कार्यवाही का अवलोकन किया। मुख्य सेक्टर प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम ने दोनों जनपदों के पदाधिकारियों को पूरी मेहनत के साथ संगठन को नया रूप देने का आह्वान किया। बैठक को मुख्य सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी, अरविंद आदित्य, शिव कुमार शास्त्री, तिलकराज यादव, अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया ने संबोधित किया।
विज्ञापन

हाथरस के बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने अपने जनपद मे अब तक बनी बूथ व सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की और सभी कमेटियों का गठन शीघ्र करने का आश्वासन दिया। अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बैठक में आएं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बैठक में आने पर आभार जताया है। बैठक में शहर विधान सभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, इगलास विधानसभा अध्यक्ष नरोत्तम सिंह, कोल विधान सभा अध्यक्ष लाल सिंह रस्तोगी, खैर विधान सभा अध्यक्ष अमरीश कुमार, बरौली विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अतरौली विधान सभा अध्यक्ष एनएस गौड़, छर्रा विधान सभा अध्यक्ष विनोद गौतम मौजूद रहे। इसके साथ ही डॉ पहल सिंह, मुकेश चंद्रा, दिनेश बघेल, रंजीत वाल्मीकि, रघुवीर उषवा, राधेश्याम, सुबोध सिद्धार्थ, जावेदुल हसन अर्जुन स्वामी, विक्त्रस्म प्रताप, शेर सिंह बघेल, नेम सिंह गौतम, सुनील निगम, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed