फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brothers shot dead younger brother over land dispute

Aligarh: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 12:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

मृतक की पत्नी विपिन उपाध्याय ने विजय कुमार, राधाकृष्ण निवासी कसीसों, जितेंद्र कुमार उर्फ पिंकी निवासी हैवतपुर, थाना लोधा व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Brothers shot dead younger brother over land dispute
मृतक श्री कृष्ण भारद्वाज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

25 अक्तूबर की सुबह को खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव कसीसों में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई को गोली लगने से मौत हो गई। घटना खेत पर हुई। घायल को परिवार के लोग बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के दो भाइयों और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जमीन के झगड़े में रिश्तों का कत्ल करने की यह वारदात गांव कसीसों की है। इस गांव निवासी राजपाल शर्मा पेशे से किसान हैं। उनके चार बेटे व तीन बेटियों समेत सात बच्चे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटों में सबसे बड़े मदन मोहन उर्फ संजू, विजय कुमार उर्फ भूरा, श्री कृष्ण उर्फ लाला व राधाकृष्ण हैं। विजय कुमार व राधाकृष्ण खैर में रहते हैं। जबकि मदनमोहन व श्रीकृष्ण गांव में ही रहते है। परिजनों के अनुसार श्रीकृष्ण अपने भतीजे अभिषेक के साथ सुबह सात बजे खेत पर गए थे। जहां दो भाई विजय और राधाकृष्ण भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

आरोप है कि दोनों निजी नलकूप से बिजली की लाइन जबरन खींचने का प्रयास करने लगे। श्री कृष्ण भारद्वाज ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने गोली चला दी। जो सीधे श्रीकृष्ण के सीने में लगी। इसके बाद आरोपी श्रीकृष्ण को वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर श्री कृष्ण का भतीजा अभिषेक और सभापुर निवासी उदयवीर अपने खेतों पर काम कर रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर वह खेतों की तरफ दौड़े तो देखा श्री कृष्ण भारद्वाज खून से लथपथ हालत में पड़े थे।  गंभीर हालत में परिजन श्रीकृष्ण उर्फ लाला को बाइक से लेकर खैर सीएचसी की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही बाइक से गिर गए। जिससे श्रीकृष्ण की माैके पर ही माैत हो गई। वारदात की सूचना पर सीओ खैर वरुण कुमार सिंह व थाना पुलिस के अलावा फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि इस संबंध में श्रीकृष्ण की पत्नी विपिन उपाध्याय ने विजय कुमार, राधाकृष्ण निवासी कसीसों, जितेंद्र कुमार उर्फ पिंकी निवासी हैवतपुर, थाना लोधा व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार श्रीकृष्ण की सीने में तमंचे से चली गोली लगने व फेफड़ा फट जाने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव के चलते माैत हुई है। एक्सरे में सीने में गोली फंसी हुई मिली।

Trending Videos

60 बीघा जमीन को लेकर है विवाद

श्रीकृष्ण की बहन कृष्णा की शादी पलवल में हुई थी। कुछ समय पूर्व कृष्णा के ससुर की मृत्यु हो गई थी। ससुर ने पलवल में डेढ करोड़ रुपये की एक जमीन बेची थी। चर्चा है कि 75 लाख रुपये पिता राजपाल शर्मा ने बेटी कृष्णा से उधार लिए थे। जिसमें विजय कुमार ने कस्बा खैर में 25 लाख रुपये का मकान खरीद लिया। 15 लाख रुपये अपने साले जितेंद्र उर्फ पिंकी को दे दिए थे। जबकि पिता ने 35 लाख रुपये अपने कर्जे में चुका दिए। बेटी अपने उधार दिए रुपये वापस मांग रही थी। पिता राजपाल शर्मा बेटी के नाम पर 15 बीघा खेत का बैनामा करा रहे थे। इसमें दो पुत्र बैनामा कराने का विरोध कर रहे थे। इसमें पिता के साथ दोनों के मारपीट करने की भी गांव में चर्चा है।

इससे नाराज पिता ने राधाकृष्ण व मदनमोहन को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप है कि विजय व राधाकृष्ण गांव में 60 बीघा खेत को जबरन जोत रहे थे। वे किसी अन्य भाई को हिस्सा नही देते थे। खेत पर पिता के नाम से लगे नलकूप के तार राधाकृष्ण ने हटा दिए थे। लाइनमैन सूरज तार जोड़ने गया तो किसी की सूचना पर खैर से विजय व राधाकृष्ण हथियार लेकर खेत पर पहुंचे। इसी बीच हुई फायरिंग में एक गोली श्रीकृष्ण के सीने में जा लगी। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां देर शाम गमगीन भरे माहाैल में भतीजे प्रशांत ने चाचा श्रीकृष्ण को मुखाग्नि दी।

दो साल के मासूम से उठा पिता का साया
चार भाइयों में तीसरे नंबर के श्रीकृष्ण की हत्या के बाद दो साल के मासूम बेटे गोविंद से उसके पिता का साया उठ गया। श्रीकृष्ण की करीब चार साल पहले विपिन उपाध्याय से शादी हुई थी। हत्या के बाद पत्नी विपिन कई बार बेसुध हो गई। मां कुसुम देवी, बहन प्रभा, कृष्णा, राजेश का रो-रोकर बुरा हाल था।

जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाईयों में हुए विवाद में तमंचे से चली गोली से हत्या की गई है। थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मृतक की पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही पकड़ा जाएगा।- मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed